Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टेफी ग्राफ के बाद विम्बलडन खिताब जीतने वाली दूसरी जर्मन खिलाड़ी बनी कर्बर, सेरेना का टूटा सपना

लंदन। एंजेलिक कर्बर महान खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ के बाद विम्बलडन महिला एकल खिताब जीतने वाली जर्मनी की दूसरी खिलाड़ी बन गई है। कर्बर ने खिताबी मुकाबले में सात बार की पूर्व विजेता सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया।

फीफा विश्व कप: फ्रांस दूसरी बार जीतेगा विश्व कप या क्रोएशिया रचेगा इतिहास, आज होगा तय

वहीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स का मां बनने के बाद पहला विम्बलडन खिताब जीतने का सपना भी टूट गया है।जर्मनी की ओर से 22 साल पहले 1996 में स्टेफी ग्राफ ने आखिरी बार विम्बलडन खिताब जीता था।

वनडे क्रिकेट में धोनी के नाम हुई ये दो बड़ी उपलब्धियां

सेरेना खिताबी मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थी, लेकिन वह इस मैच में अपनी उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही। विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी कर्बर ने शानदार खेल के माध्यम से सेरेना के मंसूबों पर पानी फेर दिया।कर्बर की जीत में स्टेफी ग्राफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खराब फार्म से गुजर रही कर्बर को इससे उबरने में ग्राफ ने सहायता की।

फीफा विश्व कप: बेल्जियम ने फिर दी इंग्लैंड को मात, हासिल किया तीसरा स्थान

कर्बर ने पूरे मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बादशाहत साबित की। कर्बर ने आठवें विम्बलडन खिताब की तलाश में उतरी सेरेना को कही भी मुकाबले में नहीं टिकने दिया। जर्मनी की इस महिला खिलाड़ी ने पहला सेट आसानी से 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरा सेट भी इसी अंतर से जीत कर्बर ने पहली बार विम्बलडन खिताब पर कब्जा किया।

दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को हराया, टीम इंडिया के गेंदबाज रहे बेअसर

जर्मनी की कर्बर की यह तीसरी ग्रैंड स्लेम खिताबी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और अमेरिकन ओपन के खिताब अपने नाम किए थे।सेरेना अगर इस खिताबी मुकाबले में जीत हासिल करती तो ये उनका 24वां ग्रैंड सलेम खिताब होता।