भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी वनडे मैच में मिली हार के बाद एक बहुत बड़ा सपना टूट गया है. दरअसल, भारत की टीम अगर इंग्लैंड की टीम को 3-0 से वनडे सीरीज हरा देती, तो भारतीय टीम आईसीसी की वनडे रैंकिंग की नंबर-1 टीम बन सकती थी.
नंबर-1 बनने के लिए अब एशिया कप का करना पड़ेगा इंतजार

आपकों बता दें, कि 18 सितंबर 2018 एशिया कप खेला जाना है और कुल 6 टीमें इस एशिया कप में हिस्सा लेने वाली है. साल 2016 में एशिया कप भारतीय टीम ने जीता था और यह टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था.
हालाँकि, साल 2018 का एशिया कप 2019 विश्व कप को देखते हुए वनडे फॉर्मेट में ही रखा गया है. यह एशिया कप 18 सितंबर से शुरू होगा. वही 30 सितंबर को इस एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.
भारत का इस एशिया कप में पहला मुकाबला 19 सितंबर को क्वालीफायर टीम के साथ है और वही 21 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान की टीम के साथ होगा.
फिलहाल भारत के 122 अंक

आपकों बता दें, कि फिलहाल भारत के आईसीसी वनडे रैंकिंग में 122 अंक है और इंग्लैंड की टीम के 126 अंक है. भारतीय टीम को अब नंबर-1 बनने के लिए अपने एशिया कप के मैच तो जीतने ही होंगे साथ में इंग्लैंड की टीम की हार की दुआ भी करनी होगी.
इंग्लैंड की टीम अक्टबूर में श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, इसलिए अगर भारत को नंबर-1 वनडे टीम बनना है, तो एशिया कप में उसे लगातार जीत दर्ज करनी होगी और श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के हार की दुआ करनी होगी.
तीसरा वनडे जीत कम कर सकती है फासला

भारतीय टीम तीसरे वनडे मैच में जीत दर्ज कर रैंकिंग के अंको के फासले को कम कर सकती है. भारत को जीत के बाद एक अंक मिल सकता है. वही इंग्लैंड का हारने की वजह से एक अंक कम हो सकता है. ऐसे में इंग्लैंड के 125 अंक रह जायेंगे और भारत 123 अंक में आ जायेगा.
The post दूसरा वनडे हारते ही भारतीय टीम का टूटा ये सपना, अब करना पड़ेगा दो महीने इंतजार appeared first on SportzWiki Hindi.