Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज ने रच दिया ये इतिहास

हरारे। भले ही जिम्बाब्वे को टी-20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बुधवार को खेले गए इस मैच में मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज सोलोमन मीरे ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले राहुल ने बोली अपने लिए ये बड़ी बात...

सोलोमन मीरे इस मैच में छह रन से ही अपना पहला टी-20 शतक बनाने से चूके गए। वह 94 रन पर आउट हो गए। यह जिम्बाब्वे की ओर से टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड हैमिल्टन मास्कात्जा के नाम था। मास्कात्जा ने 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ खुलना में नाबाद 93 रन की पारी खेली थी।

142 साल के क्रिकेट इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज बने कुलदीप

मीरे ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान केवल 63 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनकी इस पारी की सहायता से जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 162 रन बनाए।

फीफा विश्व कप: ये खिलाड़ी है गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

जवाब में पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस मैच में सात विकेट से शिकस्त झेलकर जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान सरफराज अहमद (नाबाद 38) और फखर जमां (47 रन) ने मैच विजयी पारियां खेली। सलामी बल्लेबाज हैरिस सोहेल (16 रन) और फखर जमां ने पॉवरप्ले में 56 रन जोडक़र पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी।

विंबलडन: पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हुई शारापोवा और क्वितोवा

पाकिस्तानी टीम अब आज ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी। शुक्रवार को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जबकि रविवार को हरारे में खिताबी मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।