Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में सोनी के चैनलों पर नहीं होगा भारत-इंग्लैंड मैच का प्रसारण, इस वजह से सुप्रीमकोर्ट ने लगाई बैन

भारतीय टीम ने हाल में ही आयरलैंड की टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया था. अब भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाना है, लेकिन इस मैच से पहले प्रसारण संबंधी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

गैरकानूनी प्रसारण पर अदालत ने लगाई रोक 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सोनी) की याचिका पर वेबसाइट और केबल संचालकों सहित लगभग 300 इकाइयों पर तीन जुलाई से शुरू हो रहे भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के मैचों के गैरकानूनी प्रसारण पर रोक लगा दी है.

लाइसेंस लिए बिना नहीं किया जा सकेगा प्रसारण 

Court stays ban on illegal broadcast of Indo-England series

इन मैचों का प्रसारण अधिकार सोनी के पास है और उससे लाइसेंस लिये बिना इसका प्रसारण नहीं किया जा सकता है. न्यायमूर्ति विनोद गोयल ने शुक्रवार को अंतरिम आदेश में सोनी की अनुमति के बिना 18 अगस्त से 2 सितंबर तक इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले 18वें एशियाई खेलों के वेबसाइटों और केबल ऑपरेटरों के द्वारा प्रसारण पर रोक लगा दी है.

नंबर-2 और नंबर-4 टीम की होने वाली है लड़ाई 

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड की टीम जहां आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-4 स्थान पर है. वही भारत की टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 स्थान पर है. नंबर-2 और नंबर-4 टीम की यह लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही है.

भारतीय टीम के पास जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी है. वही इंग्लैंड की टीम के पास इयान मॉर्गन, जो रूट, मोईन अली जैसे शानदार खिलाड़ी है.

 

The post भारत में सोनी के चैनलों पर नहीं होगा भारत-इंग्लैंड मैच का प्रसारण, इस वजह से सुप्रीमकोर्ट ने लगाई बैन appeared first on SportzWiki Hindi.