Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास मैच में फेल होने के बाद भी इस बल्लेबाज को टीम में देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा

इंग्लैंड के साथ एक अगस्त से होने वाले पहले टेस्ट मैच में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा चेतेश्वर पुजारा को प्लेयिंग इलेवन से बाहर नही देखना चाहते हैं. उनका मानना है कि पुजारा एक बड़े प्लेयर हैं. उन्हें इस समय क्रीज़ पर समय बिताने की आवश्यकता है. पुजारा अभ्यास मैच के दौरान फॉर्म में नजर नही आए और विकेट पर नही टिक सके थे.

ये कहा आकाश चोपड़ा ने

शुरुआत में चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में अच्छी शुरुआत की थी. मगर इसके बाद वह रन नही पाए. वहीं अभ्यास मैच के दौरान एसेक्स के खिलाफ पुजारा पहली पारी में एक रन बना पाए थे. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 23 रनों की पारी खेली.

आकाश चोपड़ा ने पुजारा का बचाव करते हुए कहा

‘हां, उन्होंने ज्यादा रन काउंटी और अभ्यास मैच में नही बनाए हैं, लेकिन पिछले 4-5 वर्षों में वह एक जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं. हर कोई असफल होता है और पुजारा भी. उन्होंने नई गेंद के साथ काफी समय बिताया है हाँ भारत कोई कदम बाद में उठा सकता है लेकिन अभी नहीं. हां राहुल को खिलाने के लिए शिखर धवन जा सकते हैं लेकिन अगर पुजारा को बाहर किया जाता है तो मुझे दुख होगा”

भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को चोटिल होने को आकाश चोपड़ा एक चिंता का विषय मानते हैं. उन्होंने कहा

‘मौजूदा समय में भुवी और बुमराह चोटिल हो रहे हैं. मोहम्मद शमी अपनी लय खो रहे हैं. गेंदबाजी चिंता का विषय है. हम एक अनिश्चित परिस्थितियों में हैं लेकिन इंग्लैंड में सूखे की स्थिति में स्पिनर एक बड़ी भूमिका निभाएंगे. इससे हम एक बराबर की स्थिति में आ जाते हैं. लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा”

आकाश चोपड़ा कुलदीप और जडेजा में से कुलदीप का चयन करते हैं. उन्होंने कहा

‘ये एक मुश्किल निर्णय है. लेकिन मैं जडेजा  की बजाय कुलदीप को चुनना चाहूंगा. लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि जडेजा ने पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ पारी में सात विकेट लिए थे और पिछले मैच (अफगानिस्तान के खिलाफ) में 6 विकेट लिए थे. उन्होंने कुछ गलत नहीं किया लेकिन मैं कुलदीप के साथ जाना चाहूंगा”

The post अभ्यास मैच में फेल होने के बाद भी इस बल्लेबाज को टीम में देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.