Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘कंगाल बोर्ड’ के सबसे गरीब कप्तान हैं सरफराज, जाने विराट और सरफराज की सैलरी में है कितना अंतर

virat

क्रिकेट का क्रेज़ तेजी से दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है. क्रिकेटप्रेमी इस खेल से जुड़ी हर खबर जानने को उत्सुक हैं. क्रिकेटरों के फैन दुनिया भर में फैले हुए हैं. फैन्स अपने चहेते क्रिकेटर्स के बारे सब कुछ जानना चाहते हैं जैसे उनका चहेता खिलाड़ी कौन सी कार पसंद करता है, किस मैदान पर उसे खेलना अच्छा लगता है, उसके पास कितने घर हैं, उसकी सैलरी कितनी है. मतलब सबकुछ . आज हम इस आर्टिकल में आपको क्रिकेट कप्तानों को उनके बोर्ड द्वारा दी जाने वाली सेलेरी के बारे में खुलासा करेंगे.

1- विराट कोहली (इंडिया)

निसंदेह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेटजगत के सबसे चर्चित कप्तान हैं. उन्हें मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जांए तो गलत नहीं कहलायेगा. विराट को बीसीसीआई ने ए + श्रेणी के अंतर्गत रखा है, जिसके अनुसार विराट की सैलरी 7 करोड़ वार्षिक यानी प्रति माह 58.3 लाख रुपए है.

2- केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड)

न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन जो आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे. उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से सालाना 3.42 करोड़ रुपये (500,000 अमरीकी डालर) देती है. जो प्रति माह 28.5 लाख रुपये तक हुआ.

3- सरफराज़ अहमद (पाकिस्तान)

इस लिस्ट के सबसे गरीब कप्तान हैं सरफराज. ऐसा इसलिए क्योंकि उनका बोर्ड (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ही सबसे कंगाल बोर्ड है. सरफराज से 12 गुना ज्यादा BCCI विराट को सेलरी देती हैं. बता दें, सरफराज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 5 लाख रूपये/ माह सेलरी देती हैं.

4- टिम पेन (ऑस्ट्रेलिया)

स्टीव स्मिथ पर एक साल के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टिम पेन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान है. उन्हें प्रतिवर्ष 6.85 करोड़ रुपये (1 मिलियन अमरीकी डालर) का भुगतान किया जा रहा है. इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की प्रति माह 57 लाख कमाई है.

5- जो रूट (टेस्ट) इयोन मोर्गन (लिमिटेड ओवर)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नेतृत्व विभिन्न कप्तानों द्वारा किया जाता है. जो रूट टेस्ट मैचों में इंग्लिश टीम की कप्तानी करते हैं जबकि इयोन मोर्गन वनडे और टी-20 प्रारूपों के कप्तान हैं. हालांकि, दोनों को प्रति वर्ष 8.13 करोड़ (900,000 जीबीपी) बराबर राशि मिलती है जो कि अन्य टीमों के कप्तानों की तुलना में काफी अधिक है. यानी दुनिया भर के क्रिकेट कप्तानों की तुलना में इंग्लिश कप्तानों की सेलरी सबसे ज्यादा है.

6- फाफ डू प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को सालाना 3.01 करोड़ रुपये (440,000 अमरीकी डालर) का भुगतान किया जाता है जो कि अच्छी रकम है.

The post ‘कंगाल बोर्ड’ के सबसे गरीब कप्तान हैं सरफराज, जाने विराट और सरफराज की सैलरी में है कितना अंतर appeared first on SportzWiki Hindi.