Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड टूटने से बच गया

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम इन दिनों क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है। भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का प्रदर्शन देखने के बाद हर कोई उसकी तारीफ करने में लग जाता है। लेकिन भारतीय टीम का पूराना इतिहास देखा जाए तो उससे पता चलता है किसी समय में भारतीय टीम इतनी कमजोरी थी की टेस्ट की एक पारी में मात्रा 42 रन ही आॅल आउट हो गई थी। आज हम आपको भारतीय टीम के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो कल वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में टूट सकता था। लेकिन 1 रन ज्यादा होने से भारतीय टीम का ये शर्मनाक रिकॉर्ड टूटने से बच गया। वेस्टइंडीज के एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम की हालत खराब हो गई है। बांग्लादेश ने मैच के पहले दिन की पहली पारी केवल 43 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद इस टीम ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड होने से बचा लिया जो भारत के नाम था लेकिन इस शर्मनाक पारी के बाद टेस्ट मैच में सबसे कम रनों पर आउट होने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है।

लेकिन आप सोच रहे होंगे की पहले नंबर पर कौनसी टीम है तो उसका नाम सुनते ही हमारी इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे। टेस्ट क्रिकेट के 44 साल के इतिहास सबसे कम रन पर आउट होने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज है। 1974 में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान में मात्र 42 रनों पर ऑल आउट हो गई ​​​थी। लेकिन आज बांग्लादेश ने 43 रन पर आॅउट होने के बाद भारतीय टीम का 44 साल पुराना रिकॉर्ड ताजा कर दिया है। अगर कल के मैच में बांग्लादेश की टीम 1 या 2 रन कम बना पाती तो ये शर्मनाक रिकॉर्ड उसके नाम हो जाता। कल के मैच के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नाम टेस्ट क्रिकेट में दूसरा न्यूनतम स्कोर करने का रिकॉर्ड बन गया है।

बांग्लादेश को इस हालात में ले जाने का काम वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने किया है। इस तेज गेंदबाज के आगे बांग्लादेश का एक भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टीक नहीं पाया और इस गेंदबाज ने 5 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट अपने नाम करने का काम किया है। बांग्लादेश की पहली पारी 43 रन पर ढ़ेर होने के बाद वेस्टइंडीज ने पहली पारी में मजबूत बढ़त बना ली है।



Herald