Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जनवरी-फरवरी में एकसाथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम, जाने कब और कहाँ होंगे मैच

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम अगले साल जनवरी के अंत में न्यूजीलैंड दौरे पर आएगी। इससे पहले पुरुष टीम 21 नवम्बर से 18 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में 3 टी-20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

सीमित ओवरों के होंगे मैच

भारत की दोनों ही टीमें इस दौरे पर सिर्फ सीमित ओवरों का मैच खेलेगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 5 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।वहीं महिला टीम 3 वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।

महिला और पुरुष टीमें के टी-20 मैच एक ही दिन होंगे। पुरुष टीम दौरे का पहला मैच मैकलीन पार्क में 23 जनवरी को खेलेगी वहीं महिला टीम भी इसी मैदान पर 24 जनवरी को पहला मैच खेलेगी। दोनों ही मैच वनडे मुकाबले होंगे।

भारत ए भी जाएगी न्यूजीलैंड

इसके साथ ही भारत ए टीम भी कीवी दौरे पर जाएगी। वे माउंट मौनगानुई, सेडॉन पार्क और कोबम ओवल में तीन चार दिवसीय खेलेंगे, इसके बाद तीन 50 ओवरों के खेल होंगे और सभी मैच बे ओवल में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ ने दी जानकारी

इन दौरों के बारे में न्यूजीलैंड के सीईओ एंथनी क्रमी ने कहा,

हमें लगता है यह मजबूत कार्यक्रम है। यहां भारत के पुरुषों और महिलाओं की टीम होना रोमांचक है। भारतीय पुरुष टीम वर्तमान में वनडे और टी-20 में नंबर 2 पर है और महिला टीम आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल तक पहुंची थी।

कार्यक्रम

पुरुष टीम

पहला वनडे     23 जनवरी 2019           मैकलीन पार्क
दूसरा वनडे     26 जनवरी 2019           बे ओवेल
तीसरा वनडे     28 जनवरी 2019          बे ओवेल
चौथा वनडे      31 जनवरी 2019          सेडॉन पार्क
पांचवा वनडे     03 फरवरी 2019           वेस्टपैक स्टेडियम

महिला टीम

पहला वनडे     23 जनवरी 2019           मैकलीन पार्क
दूसरा वनडे     29 जनवरी 2019           बे ओवेल
तीसरा वनडे     01 फरवरी  2019          बे ओवेल

पुरुष और महिला टीम के टी-20 मुकाबले एक ही दिन एक ही मैदान पर होंगे

पहला टी-20      06 फरवरी 2019          वेस्टपैक स्टेडियम
दूसरा टी-20      08 फरवरी 2019              ईडन पार्क    
तीसरा टी-20      10 फरवरी 2019              सेडॉन पार्क

The post जनवरी-फरवरी में एकसाथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम, जाने कब और कहाँ होंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.