खेल डेस्क। भारत अंडर-19 टीम ने टेस्ट के बाद अब श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज में भी शानदार शुरुआत की है।भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को आसानी से छह विकेट से शिकस्त देकर विजयी आगाज किया।
कप्तान विराट की तारीफ के बाद बटलर ने अब भारतीय टीम के लिए दे दिया ये बयान
अजय देव गौड़, मोहित जांगड़ा, यतिन मांगवानी और ऑलराउंडर आयुष बदौनी की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंकाई पारी 38.4 ओवर में केवल 143 रन पर ही ढेर कर दी।
श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन नौंवें नंबर के बल्लेबाज निपुन मलिंगा ने बनाए। मलिंगा ने अपनी टीम की ओर से 38 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान निपुन धनंजय ने 33 रन का योगदान दिया।
ENGvIND : उप—कप्तान रहाणे ने कहा ये खिलाड़ी हो सकता है भारत का 'एक्स-फैक्टर'
भारत की ओर से अजय देव गौड़ ने 18 रन पर 3, मोहित जांगड़ा ने 14 रन पर 2, यतिन मांगवानी ने 35 रन पर 2 और आयुष बदौनी ने 37 रन पर 2 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में अनुज रावत की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारतीय टीम ने 37.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर शृंखला में विजयी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने 85 गेंदों में 50 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए।
हॉकी विश्व कप: भारत ने अमेरिका से खेला ड्रॉ, अब क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए इटली से होगा मुकाबला
वहीं समीर चौधरी ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया। भारतीय कप्तान अरुण जुयाल ने 20 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 15 और टेस्ट सीरीज में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले पवन शाह ने 12 रन का योगदान दिया।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि इससे पहले टेस्ट सीरीज में भारत ने श्रीलंका को 2-0 से शिकस्त दी थी।