Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत की तारीफ करते नहीं थक रहे द्रविड़, कहा- मुझे पता है उस खिलाड़ी की काबिलियत

ऋषभ पंत

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से कम समय में ढ़ेर सारी सुर्खिया बटोरने वाले युवा विकेटकिपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब नये अंदाज में नजर आयेंगे. अभी तक यह खिलाड़ी लिमिटेड ओवर फार्मेट में धमाल मचाता आ रहा था, लेकिन अब इन्हें टेस्ट क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिला है. जिसको लेकर भारत-ए के कोच दिग्गज राहुल द्रविड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है . राहुल का मानना है कि इस क्रिकेटर में लंबे फॉर्मेट में भी अलग-अलग अंदाज में खेलने की प्रतिभा है.

द्रविड़ ने बीसीसीआई टीवी से कहा,

ऋषभ ने दिखाया कि वह अलग-अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनमें काबिलियत है और वह लंबे फॉर्मेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रतिभा रखते हैं.’

पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ इंडिया ने कहा कि मैं इस युवा क्रिकेटर की काबिलियत से भलीभांति परिचित हूं.

बता दें, पंत ने इंडिया-ए के ब्रिटेन दौरे पर इंग्लैंड लॉयंस तथा वेस्ट इंडीज-ए के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं जिसका इनाम उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने के तौर पर मिला. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया के 18 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया है.

1 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में पंत अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. पंत की इस बड़ी उपलब्धि से इंडिया ए टीम के उनके कोच राहुल द्रविड़ काफी खुश है.

द्रविड़ ने कहा,

“उसने दिखाया है कि वो अलग तरह से बल्लेबाजी कर सकता है. उसके पास अलग तरह से बल्लेबाजी करने का स्वभाव और कौशल है. वो हमेशा एक आक्रामक बल्लेबाज रहेगा, लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में हालात पढ़ना बेहद जरूरी होता है. हमे खुशी है कि उसे राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है और उम्मीद है कि वो इस परिपक्वता को राष्ट्रीय टीम में ले जाता है और वहां से आगे बढ़ता है.”

The post पंत की तारीफ करते नहीं थक रहे द्रविड़, कहा- मुझे पता है उस खिलाड़ी की काबिलियत appeared first on SportzWiki Hindi.