Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेड हॉग को विश्वास इस भारतीय गेंदबाज के सामने नहीं टिकेंगे इंग्लैंड के बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम का चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का पिछले कुछ समय से भारतीय टीम की सफलता में एक बड़ा योगदान रहा है। कुलदीप यादव ने सीमित ओवर के फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस युवा स्पिन गेंदबाज ने इस दौरान सभी टीम के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से जमकर परेशान किया है।

Will keep this performance forward: Kuldeep

कुलदीप यादव से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हैं उम्मीदें

कुछ उसी तरह से कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के दौरे की शुरूआत की। कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के मैनचेस्टर में खेले गए पहले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की।

कुलदीप ने पहले टी-20 मैच में महज 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। कुलदीप के इस धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए उनसे वनडे सीरीज में भी काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

ब्रेड हॉग ने कुलदीप को बताया इंग्लैंड के खिलाफ ट्रंप कार्ड

कुलदीप यादव के इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज चाइनामैन रहे ब्रेड हॉग ने भी कुलदीप यादव से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उम्मीद जतायी है।

यहां पर तमिलनाडू प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण के लिए कमेंटेटर के तौर पर आए ब्रेड हॉग ने कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बताया।

कुलदीप यादव

कुलदीप ने दी हैं स्पिन गेंदबाजी में भारत को वैराइटी

ब्रेड हॉग ने कहा कि

कुलदीप ने भारतीय स्पिन आक्रमण को जरूरत के हिसाब से वैरायटी दी है। मैं तो उन्हें निश्चित तौर पर टेस्ट टीम में भी शामिल करूंगा।कुलदीप ने अभी तक केवल दो टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वहीं वो भारत के लिए 20 वनडे और 12 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे की शुरूआत ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले टी-20 मैच में 5 विकेट हॉल के साथ ही है।

कुलदीप की तेज गेंद बल्लेबाज के लिए नहीं होती आसान

“मुझे लगता है कुलदीप यादव बहुत ज्यादा ही स्टंप को अटैक करते हैं और उनकी क्विक आर्म गेंदबाजी विरोधी बल्लेबाजों के लिए खतरनाक होती है। मैं उन्हें तेजी से गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं, जब बल्लेबाज उनको बड़ा शॉट खेलने के लिए स्टेप आउट करे। इससे बल्लेबाज को बड़ा शॉट खेलने की इजाजत नहीं देता है।”

केविन पीटरसन खेल जाते थे ऐसी गेंदबाजी, अभी इंग्लैंड में नहीं है कोई केपी जैसा

ब्रेड हॉग ने कहा कि

“इंग्लैंड के बल्लेबाज उनके खिलाफ स्वीप खेलने से डर गए हैं। और साथ ही वो हाथ से स्पिन गेंदबाजी को पढ़ भी नहीं पा रहे हैं। केविन पीटरसन एक अपवाद है, जिनके खिलाफ ऐसी गेंदबाजी मुश्किल होती है, क्योंकि वो तेजी के साथ आगे बढ़ते हैं और वो गेंद की पहुंच तक आ जाते हैं और गेंद को स्पिन ही नहीं होने देते थे। लेकिन इंग्लैंड के पास टॉप ऑर्डर में इस समय केपी जैसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो इसे रोक सके।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ब्रेड हॉग को विश्वास इस भारतीय गेंदबाज के सामने नहीं टिकेंगे इंग्लैंड के बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.