Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन चार भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू करने का मौका

टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है. पहला वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी. वनडे के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जाएगा. यह सीरीज भी भारतीय टीम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है.

भारतीय टीम यहां भी अपना ही दबदबा कायम करना चाहेगी. इस टेस्ट सीरीज में कुछ भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट में डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है.

आज हम इस आर्टिकल में चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें मौका मिलने की ज्यादा उम्मीद दिख रही है.

पृथ्वी शॉ

अंडर 19 का यह खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड में इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए अपने बल्ले से धमाल मचा रहा है. शॉ के मौजूदा फार्म को देख इन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद दिख रही है.

यह 18 वर्षीय बल्लेबाज जिस तेजी से रिकॉर्ड बना रहा है इसे देख इन्हें सचिन तेंदुलकर का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. मौका मिलते ही शॉ टीम इंडिया में अपना पांव जमाना चाहेंगे.

मयंक अग्रवाल


मयंक भी इन दिनों इंग्लैंड में पृथ्वी शॉ के साथ ही बल्ले से कहर बरपा रहे है. शॉ के साथ इंडिया-ए के लिए यह बल्लेबाज भी खूब रन बना रहा है. अभी आईपीएल से पहले भी मयंक ने अपने फार्म से सबको अपनी ओर खींच लिया था. लोगों को खुद के बारे में चर्चा करने पर मजबूर कर दिया था.

सबसे अच्छी बात यह है कि मयंक और शॉ दोनों इंग्लैंड की ही धरती पर रन बरसा रहे हैं, ऐसे में इन दोनों को टेस्ट सीरीज में डेब्यू कराया जाता है तो किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए.

दीपक चाहर

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस युवा गेंदबाज की किस्मत इन दिनों मेहरबान है. अभी इन्हें टी-20 में दिग्गजों से भरी टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला.

हालांकि चाहर इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकते लेकिन इनमें काबिलियत की कोई कमी नहीं इसे ये घरेलू मैचों में साबित कर चुके है. इन्हें भी टेस्ट मैचों में मौका मिल सकता है.

युजवेंद्र चहल

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अपनी जगह बना चुके चहल को टेस्ट में खेलने का इंतज़ार है जो इस आगामी सीरीज में पूरा हो सकता है. चहल शानदार गेंदबाज है हालांकि अभी वे अपने उस लय में नज़र नहीं आ रहे है, लेकिन कभी भी वापसी कर सकते हैं.

The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन चार भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू करने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.