स्पोर्टस डेस्क। आगामी एक अगस्त को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली हैं और ठीक उसी से पहले भारत के लिए एक बूरी खबर सामने आई हैं। दरअसल टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले किये जा रहें अभ्यास मैचों में भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन मैच को चोट लगी हैं। ये तीन दिवसीय अभ्यास मैच 25 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और दूसरे दिन के अभ्यास मैच में आर अश्विन नही खेल पायें। खबरों के अनुसार पहले मैच में आर अश्विन के दायें हाथ में चोट लग गई थी जिसके चलते उन्हें दूसरे अभ्यास मैच में रेस्ट की सलाह दी गई हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये चोट स्पिनर गेंदबाज अश्विन को सुबह की जा रही नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी हैं। दूसरे दिन के मैच से पहले अश्विन को डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी हैं जिससे ये चोट ज्यादा गंभीर ना हों। हालहीं में भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने कहा हैं कि फिजियो ने इस चोट को चैकअप कर लिया हैं और ये मामूली चोट बताई हैं। इसके बाद भी अश्विन नंच के बाद नेट पर गेंदबाजी की प्रेक्टिस करते हुए नजर आयें।
इस अभ्यास मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी की हैं और कुल 395 रन भी बनाए हैं। इस मैच में सबसे ज्यादा रन दिनेश कार्तिक के बल्ले ने बटोरें हैं। दरअसल दिनेश कार्तिक ने कुल 82 रन बनाए हैं। इनके बाद भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने 68 रन बनाए हैं और मुरली विजय ने 53 रन, केएल राहुल ने 58 रन और हार्दिक पांड्या ने कुल 51 रन बनायें हैं। इस मैच के दौरान गेंदबाजी में आर अश्विन टीम के साथ मौजूद नही थें। हालांकी भारतीय टीम की तरफ से उमेश यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी की कमान संभाले रखी। गौरतलब हैं की इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपना पहला टेस्ट बर्मिंघम में बुधवार को खेलने वाली हैं।
Herald