स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच खेला जायेगा। यह मुकाबला हेडिंग्ले, लीडस् में खेला जायेगा। इसी बीच भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल इंग्लैंड टीम के इनफॉर्म ओपनर और स्टाइलिश बल्लेबाज़ जेसन रॉय चोटिल हो गए हैं। जेसन रॉय के चोटिल हो जाने के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिये इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मुकाबले की प्रेक्टिस के दौरान इंग्लैंड के जेसन रॉय अपने दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लगवा बैठे। इसके बाद इंग्लैंड ने सैम बिलिंग्स को भारत के खिलाफ मैदान में उतारने का निर्णय लिया। आज शाम होने जा रहें मुकाबले से पहले सैम बिलिंग्स का फिटनेस टेस्ट भी लिया जायेगा। बता दें जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स मिलकर वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरूआत करते थे। जिसके बाद से वो लगातार टीम में वापसी के प्रयास कर रहे थे। सैम बिलिंग्स ने आखिरी वनडे पिछले सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। सैम बिलिंग्स से पहले जेम्स विन्स को डेविड मलान के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।
गौरतलब हैं कि तीन मैचों की इस सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबर हैं। आज के मैच में दोनों टीमों के लिए करो या मारो वाली स्थिति रहेगी। पहले वनडे को शानदार तरीके से जीतने के बाद भारत को दूसरे मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा था।
भारत की टीम :-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना, उमेश यादव, अक्षर पटेल।
इंग्लैंड की टीम :-
इयोन मोर्गन ( कप्तान), जैसन राय की जगह अब सैम बिलिंग्स , जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड, जेम्स विन्स।
Herald