एशिया टी-20 कप के फाइनल मुकाबले में हरने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस सामय एक कोच की तलाश है. वहीं दूसरी ओर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर बांग्लादेश क्रिकेट टीम को चैंपियन बनाने में लगी हुई हैं. मई 2018 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम से कोच के तौर पर जुड़ी अंजू जैन ने अपनी प्रतिभा को दो टूर्नामेंट में बांग्लादेश को जीत दिला कर साबित किया है.
अंजू के नेतृत्व में बांग्लादेश बुलंदियों पर
मई 2018 में जब अंजू ने कोच के तौर पर बांग्लादेश महिला क्रिकेट की कमान संभाली तो सबसे पहली चुनौती उनके सामने एशिया कप की थी. सामने 6 बार की विजेता भारतीय टीम थी, लेकिन बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए भारत को हराकर चैंपियन का ताज अपने नाम किया.

एशिया कप के बाद दूसरी चुनौती अंजू के सामने थी बांग्लादेश को विश्व कप टी-20 में क्वालीफाई कराना. नवंबर में होने वाले विश्व कप से पहले नीदरलैंड्स में विश्व की 8 टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने की चुनौती थी.
बांग्लादेश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में अधिक अंको के साथ जगह बनाई. बांग्लादेश ने पहले इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

सेमीफाइनल में बांग्लादेश के सामने स्कॉटलैंड टीम थी जिसे उसने 49 रनों के अंतर से हराकर फाइनल का सफ़र तय किया. फाइनल में पहुँचते ही टीम विश्व कप क्वालीफाई कर चुकी थी. मगर फाइनल में भी बांग्लादेश की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आयरलैंड को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया.
कौन हैं अंजू जैन

अंजू जैन भारतीय क्रिकेट टीम की एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं. जिन्होंने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं. पांच टेस्ट मैच खेलने वाली अंजू ने 1995 में डेब्यू किया था. वहीं वनडे क्रिकेट में उनका डेब्यू टेस्ट के दो साल बाद रहा. अंजू को शानदार क्रिकेट करियर के लिए 2005 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया किया गया था.
The post भारत कोच की तलाश में उधर पूर्व भारतीय कप्तान बांग्लादेश को बना रहीं चैंपियन appeared first on SportzWiki Hindi.