Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर फैंस के निशाने पर आए धोनी, कोहली ने किया बचाव

लंदन 
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में हुए दूसरे वनडे मैच में मेजबान टीम ने भारत को 86 रनों से हरा दिया। मैच के दौरान एक पल ऐसा आया जब फैंस ने अपना गुस्सा महेंद्र सिंह धोनी पर निकालने की कोशिश की। विराट कोहली ने फैंस के इस बर्ताव की निंदा करते हुए धोनी का सपॉर्ट किया है। विराट कोहली ने मैदान पर फैंस के ऐसे रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। दरअसल, इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 322 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 236 रन ही बना पाई। भारत के बाकी बल्लेबाजों की तरह धोनी को भी शॉट लगाने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में धोनी को अपनी आक्रमक छवि से उल्टा खेलते देख लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। हद तो तब हो गई, जब धोनी की हर डॉट बॉल पर फैंस तरह-तरह की आवाजें निकालने लगे।

धोनी ऐसी स्थिति में शांति से खेलते रहे और कुछ देर बाद शॉट लगाने के चक्कर में आउट होकर चले गए। उन्होंने अपनी पारी में 59 गेंदों पर 37 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 62.71 रहा था। वह प्लंकेट की गेंद पर शॉट मारकर स्टोक्स के हाथों कैच हो गए। धोनी के सपॉर्ट में विराट ने कहा, 'ऐसा कई बार देखा गया है, जब भी वह अच्छा नहीं खेल पाते लोग ऐसा करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सब उनको सबसे बेहतर फिनिशर कहते हैं, लेकिन जब वह अच्छा नहीं खेल पाते तो लोग उन्हें निशाने पर ले लेते हैं। क्रिकेट में बुरे दिन आते हैं, आज का दिन सिर्फ उनके लिए नहीं पूरी टीम के लिए बुरा रहा। लोग बहुत जल्दी नतीजों पर पहुंचने की कोशिश में रहते हैं जो ठीक नहीं। मुझे धोनी और टीम के बाकी प्लेयर्स की काबिलियत पर पूरा भरोसा है।