शानदार ऑल राउंडर और मुंबई रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान अभिषेक नायर को पुदुच्चेरी के लिए खेलना का ऑफर दिया गया है. 34 वर्षीय अभिषेक को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ पुदुच्चेरी अगले रणजी सीजन में अपनी टीम की ओर से खिलाना चाहती है. इसलिए फर्स्ट क्लास के अनुभवी नायर के सामने एक प्रस्ताव रखा गया है.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ी अभिषेक ने पिछले रणजी सीजन में मुंबई की ओर से सिर्फ पांच फर्स्ट क्लास मैच ही खेले थे. पुदुच्चेरी की ओर से नायर को दिए गये प्रस्ताव के बारे में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुच्चेरी के सचिव पी दामोदरन ने एक इन्टरव्यू के दौरान बताया है.
सचिव पी दामोदरन ने ये कहा

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुच्चेरी के सचिव पी दामोदरन ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गये अपने इन्टरव्यू में प्रस्ताव के बारे में बताते हुए कहा ”अभिषेक एक उम्दा खिलाड़ी हैं और वह उच्च स्तर का क्रिकेट खेल चुके हैं. जैसा कि हम रणजी में डेब्यू करने जा रहे हैं तो अभिषेक नायर की मौजूदगी हमारे खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाएगा”
नायर ने अभी कोई फैसला नही लिया

नायर ने भी प्रस्ताव के बारे में पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुच्चेरी की तरफ से प्रस्ताव मिला है लेकिन इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है. नायर ने कहा
”उन्होंने मुझे खिलाड़ी के साथ टीम की कोचिंग का प्रस्ताव दिया है, लेकिन मैं कोचिंग करने के लिए अभी तैयार नहीं हूं. फिलहाल तो एक खिलाड़ी के तौर पर ही और क्या कर सकता हूं सोच रहा हूं. इस ऑफर के बारें अभी तक कोई फैसला नहीं किया.”
टीम इंडिया के लिए तीन वनडे मैच खेलने वाले अभिषेक नायर ने अब तक 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 10021 रन बनाए हैं. इसमें उनकी 259 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है. बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने 164 विकेट भी लिए हैं.
The post मुंबई के अभिषेक नायर को पुदुच्चेरी की ओर से खेलने का मिला ऑफर appeared first on SportzWiki Hindi.