Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अविश्वसनीय : यहां शादी करने के लिए करना पड़ता ये गंदा काम

डेस्क। दुनिया में अनेकों धर्म हैं अनेकों रीति-रिवाज हैं जो अपने आप में सबसे अलग हैं। दुनिया में शादी करने के भी कई रीति-रिवाज हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे शादी के रिवाज के बारें में बताएंगे जिससे सुनते ही आप सन्न रह जायेंगे। बता दें दुनिया एक ऐसी भी जगह हैं जहां शादी करने के लिए किसी दूसरे आदमी की पत्नी को चुराके लाना पड़ता हैं, शायद आपको विश्वास भी न हो लेकिन ये बिलकुल सही हैं। यहां का रीति-रिवाज ही कुछ ऐसा हैं।

दरअसल पश्चिमी अफ्रिका की वोदाब्बे जनजाति के लोग शादी करने के लिए दूसरे की बीवी को चुराकर लाते हैं। इस तरह शादी करना ही इन लोगों ली पहचान हैं। वोदाब्बे जनजाति के अनुसार यहां पहली शादी परिजनों की सहमति से होती हैं और दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना पड़ता हैं। दूसरी शादी करने वालों के लिए एक मेला लगाया जाता हैं। इस मेले को गेरेवोल फेस्टिवल के नाम से जाना जाता हैं। इसमें लड़के अपने चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते हैं।

इस दौरान एक बात का विशेष ध्यान रखना होता हैं कि उस महिला का पति यह सब न देख रहा हो और न ही उसे इस बात की जानकारी लगे। अगर कोई महिला किसी पुरुष पर आकर्षित हो जाती हैं तो वह पुरुष उस शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाता हैं। इसके बाद समुदाय के लोग उनका विवाह करवा देते हैं। यहां के लोग इस शादी को प्रेम विवाह मानकर सहमति भी देते हैं।

गौरतलब हैं कि भारत में वैसे तो ऐसा कोई रिवाज नहीं हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा शहर है जहां लड़के-लड़कियां भागकर शादी कर सकते हैं। हिमाचल के लाहौल शहर केलौंग नाम की एक कबीलाई जगह हैं। यहां हर वर्ष 15 अगस्त को एक दो दिवसीय मेला लगता हैं। इस मेले में अगर कोई लड़का या लड़की अपने घरवालों से छुपकर किसी को पसंद कर लेते हैं तो उस समय तो भाग जाते हैं लेकिन बाद में घरवालों के सामने आ जाते हैं और उनके घरवालों को उनकी शादी की मंजूरी देनी ही पड़ती हैं। बताया जाता हैं कि यह परंपरा इसलिए हैं क्योंकि शादी पर होने वाला खर्चा बच सके।



Herald