Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को टेस्ट में मात देने के लिए, संन्यास ले चुके इस खिलाड़ी को इंग्लैंड कर सकती है टीम में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गयी थी। साथ ही अभी बीसीसीआई ने एक अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया हैं। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में बुमराह को भी जगह मिली है। लेकिन इसमे भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा जगह नही बना पाए है। बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने पहले तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। साथ ही भारत का अब इंग्लैंड को टक्कर देगा चुनौती भरा होगा क्योंकि हाल ही में इंग्लैंड ने भारत टी20 सीरिज मात दी है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इंग्लैंड टीम भारत को टेस्ट मैच में मात देने के लिए कई योजना बना रही है। बताया जा रहा है इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी आदिल राशिद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन अब इंग्लैंड टीम टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए मनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि आदिल राशिद भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में बेहतर गेंदबाज साबित हुए थे। इसको देखतें हुए अब इंग्लैंड टीम इनको टेस्ट क्रिकेट में भी भारत के खिलाफ टीम में लेना चाहती है। लेकिन वह टीम से संन्यास ले चुके है। वैसे अभी तक राशिद का टेस्ट करियर कुछ खास नहीं रहा है, उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में अभी तक 38 विकेट लिए हैं। लेकिन इंग्लैंड टीम को उम्मीद है की यह भारत के खिलाफ बेहतर साबित हो सकते है।

साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है की उनकी टीम इंग्लैंड की टीम को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम टेस्ट की नंबर वन टीम है और इंग्लैंड के लिए भी मुकाबला चुनौती भरा है।



Herald