Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गयी थी। साथ ही इंग्लैंड ने हाल ही में भारत को वनडे श्रृंखला में मात दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज के पहले साथ तीन टेस्टों के लिए लिए हाल ही में बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान और भारत ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में एक बयान में राहुल द्रविड़ ने कहा है कि ऋषभ पंत से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि इस खिलाड़ी में अलग अंदाज में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। बल्लेबाजी के रूप में भारत के लिए ऋषभ पंत एक अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते है। साथ ही राहुल द्रविड़ का कहना है कि ऋषभ पंत एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसने तीन-चार पारियों में दिखाया है कि वह अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर सकता है। साथ ही राहुल द्रविड़ ने कहा है कि ऋषभ पंत एक आक्रामक खिलाड़ी साबित होगा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जब ऋषभ पंत लाल गेंद से खेलते हैं तब आपको स्थिति पढ़ने की जरूरत होती है।

पंत को अनुभवी दिनेश कार्तिक के साथ इंग्लैंड दौरे में एक अगस्त से टेस्ट सीरीज खेलने भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जो पहले तीन टेस्टों के लिए चुनी गयी है। द्रविड़ ने कहा हमें खुशी है कि ऋषभ को राष्ट्रीय टीम में चुना गया है और मैं उम्मीद करता हूं कि वह भारतीय टीम के लिए एक बेहतर खिलाड़ी साबित होगें।



Herald