टीम इंडिया की लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गये दूसरे मैच में 86 रन से हार के बाद टीम के युवा लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल सामने आये. युजवेन्द्र चहल का मानना है कि दूसरे वनडे में भारत की हार के दौरान पहली पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिली.
उन्होंने कहा है कि लॉडर्स की पिच से दूसरी पारी में घरेलू टीम के स्पिनरों आदिल राशिद और मोइन अली को काफी टर्न मिला जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया.

चहल ने मैच के बाद कहा, ‘एक टीम के रूप में डेथ ओवरों में हमने 20 से 25 रन अधिक दे दिए. लेकिन श्रेय डेविड विली और रूट को दिया जाना चाहिए जिन्होंने अंत में काफी अच्छी बल्लेबाजी की. यह अलग तरह की, धीमी पिच थी. जब हमने गेंदबाजी की तो पिच से दूसरी पारी की तरह टर्न नहीं मिल रहा था.’
कुलदीप (68/3) ने भारत को सफलताएं दिलाई जबकि चहल ने सात ओवर किफायती गेंदबाजी की लेकिन पारी के 40वें ओवर के बाद विली और रूट ने तेजी से रन बटोरे.

चहल ने कहा, ‘जब मैंने कुछ ओवर फेंके तो पाया कि पिच थोड़ी धीमी है. इसलिए मैंने अपनी गति में विविधता लाने का फैसला किया और फुल लेंथ की गेंद की क्योंकि पिच धीमी थी. शॉर्ट पिच गेंद करने पर रन बनने की अधिक संभावना थी। इसलिए मैं विकेटों पर ही गेंदबाजी करना चाहता था क्योंकि अगर बल्लेबाज चूक करता है तो मेरे पास विकेट हासिल करने का मौका होता.’
हालांकि कल इंग्लैंड के स्पिनर मोइन और राशिद छाए रहे जिन्होंने मिलकर 20 ओवर में 80 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए।
विराट कोहली का आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा’

आगे बातचीत करते हुए चहल ने कहा, “टर्निंग प्वाइंट विराट कोहली का विकेट था, क्योंकि अच्छी साझेदारी हो रही थी जब आप 322 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे हो, तो आपको अंत में विकेट की जरूरत होती है. मुझे साथ ही लगता है कि उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की.”
उन्होंने कहा, ‘ मोइन ने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे बाउंड्री नहीं लग रही थी। हम एक या दो रन ही बना सके और जरूरी रन गति बढ़ती चली गई, इसलिए बल्लेबाजों पर दबाव था। आप कह सकते हैं कि बीच के ओवरों में उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाज की.’
The post युजवेंद्र चहल ने माना अगर ये खिलाड़ी ना आउट होता तो टीम इंडिया की जीत थी पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.