आज कल हर देश के खिलाड़ी अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को मिलकर अपनी टीम का चयन कर रहें है. वही इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है. इस बार इंग्लैंड के स्टार तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोग्स ने अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को मिला कर एक टीम का चुनाव किया. तो आइये जानते है तो क्रिस वोक्स की पसंदीदा खिलाड़ियों की टीम के बारें में:
ये है टीम
क्रिस वोक्स की टीम में सलामी बल्लेबाज़ के रूप में कुक और हेडेन है. वही नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग नज़र आएँगे. उनका साथ देंगे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर. वही नंबर पांच पर बलेबाज़ी करते हुए इयान बेल नज़र आएँगे. वही आलराउंडर के रूप में जैक कालिस नज़र आएँगे, तो विकेटकीपर के रूप में ब्रेडन मैकुलम नज़र आएँगे.
वही गेंदबाज़ी की कमान महान तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा के हाथो में होगी. दुसरे तेज़ गेंदबाज़ के रूप में जेम्स एंडरसन नज़र आएँगे. वही उनका साथ देंगे स्टुअर्ट ब्रॉड. टीम में सिर्फ एक ही स्पिनर है. टीम में स्पिनर की भूमिका में ग्रीम स्वान नज़र आएँगे.
टीम:
एलिस्टेयर कुक, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, इयान बेल, जैक्स कैलिस, ब्रेंडन मैकुलम, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रीम स्वान, ग्लेन मैकग्रा, जेम्स एंडरसन।
टेस्ट में हुए शामिल

वही अगर बात वोक्स की करें तो वो पिछले कुछ समय से चोट की वजह से क्रिकेट से दूर है. चोट की वजह से वो भारत के खिलाफ हुई टी-20 और वन डे सीरीज में हिस्सा नही ले पाए थे. वही अब वो टेस्ट सीरीज से एक बार फिर से वापसी करने को तैयार है.
हाल में भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच हुए अभ्यास मैच में उन्होंने फिटनेस साबित कर दी है. वही इस दौरान उन्होंने अपनी लय भी एक बार फिर से हासिल कर ली है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि वो आने वाली सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते है.
The post क्रिस वोक्स ने चुनी अपनी आल टाइम फेवरेट टीम, द्रविड़ और अकरम जैसे दिग्गजों को किया नजरअंदाज appeared first on SportzWiki Hindi.