Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वनडे में बांग्लादेश ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को हराया

खेल डेस्क। अनुभवी बल्लेबाज तमिम इकबाल (नाबाद 130) और शाकिब अल हसन (97) की शानदार पारियों के बाद कप्तान मशरेफ मुर्तजा (37 रन देकर चार विकेट ) की कातिलाना गेंदबाजी की मदद से बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में रविवार को मेजबान वेस्टइंडीज को 48 रन से शिकस्त दी।

पाक ने 5-0 से जीती वनडे शृंखला, ये बल्लेबाज तोड़ सकता है फखर जमां का विश्व रिकॉर्ड

तमिम इकबाल और शाकिब अल हसन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई दोहरे शतकीय साझेदारी की ममद से बांग्लादेश ने चार विकेट पर 279 रन बनाए। बांग्लादेश के इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 207 रन की साझेदारी की। इसके जवाब में मशरेफ मुर्तजा की शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज टीम नौ विकेट पर केवल 231 रन ही बना सकी।

भारत से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस गेंदबाज का संन्यास तुड़वा सकता है इंग्लैंड

मेजबान टीम की ओर से शिमरोन हेटमेयर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। जबकि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 40 रन की पारी खेली। गेल ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। वहीं देवेंद्र बिशू और अलजारी जोसेफ ने 29-29 रन की पारियां खेल दसवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश की ओर से कप्तान मशरेफ मुर्तजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 37 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

फखर जमां ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का ये विश्व रिकॉर्ड

इससे पहले मैन ऑफ द मैच तमिम इकबाल ने अपनी टीम की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। तमिम इकबाल ने नाबाद 130 रन की शतकीय पारी के दौरान 160 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने दस चौके और तीन छक्के लगाए।

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने अश्विन, कुलदीप को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपनी 97 रन की अर्धशतकीय पारी के दौरान 121 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। वह केवल तीन रन से शतक बनाने से चूक गए। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकर रहीम ने 11 गेंदों पर तेजी से 30 रन बनाए।