Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट से अफेयर के बाद तमन्ना को लेकर उड़ी एक और अफवाह, खुद करना पड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में जमकर खबरें चल रही हैं. खबर के अनुसार यह हसीना अब अपना घर बसाने जा रही है. यानी तमन्ना शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना ने अपना हमसफ़र एक डॉक्टर को चुना है जो विदेशी है. इस खबर ने जोर तब पकड़ ली जब इस एक्ट्रेस की मां ने खुद इस बात की तरफ, एक इंटरव्यू में इशारा किया था.

चर्चा बढ़ता देख इस एक्ट्रेस ने खुद एक बयान जारी करके सब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. तमन्ना ने लिखा, “मैं अभी खुशी से सिंगल हूं और मेरे माता-पिता कोई लड़का नहीं देख रहे हैं.” बाहुबली-2, हिम्मतवाला और रेबेल जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना ने बताया, “पहले दिन ये कोई एक्टर होता है, अगले दिन कोई क्रिकेटर और फिर कोई डॉक्टर. इन अफवाहों से तो ऐसा लगता है कि मैं पति खरीदने शॉपिंग पर निकली हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि “हालांकि मुझे प्यार में होना पसंद है, लेकिन जाहिर है कि मैं निराधार खबरों को बढ़ावा नहीं दूंगी, खासकर तब जब यह मेरी निजी जिंदगी के बारे में हों. मैं अभी खुशी-खुशी सिंगल हूं और मेरे माता पिता अभी कोई लड़का नहीं देख रहे हैं.” तमन्ना ने  उस चीज के बारे में भी बताया जिसके साथ वह इन दिनों प्यार में हैं। और यह चीज है उनका फिल्मी करियर.

 

अब्दुल रज्जाक से अफेयर की उड़ी अफवाह

तमन्ना का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ भी जुड़ चुका है. साल 2016 में दोनों को एक ज्वैलिरी शॉप में स्पॉट किया गया था. उस वक्त दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. हालांकि, बाद में साफ तौर पर क्लियर किया  गया था कि दोनों ज्‍वैलरी शॉप की ओपनिंग करने के लिए गए थे.

अब्दुल रज्जाक के अलावा तमन्ना का नाम इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ भी जुड़ चुका है. साल 2012 में दोनों ने सेलकॉन ब्रैंड के ऐड में साथ काम किया था.

The post विराट से अफेयर के बाद तमन्ना को लेकर उड़ी एक और अफवाह, खुद करना पड़ा खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.