स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम के वनडे सीरीज हारते ही भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने हार के कारणों को बताना शुरू कर दिया है। टी20 सीरीज में जीतने के बाद वनडे सीरीज में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन और टीम के चयन को लेकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सीरीज हारने का कारण भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को बताया है। गांगुली ने कहा की भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे का अभी तक वनडे टीम में सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करने पर नाराजगी जताई है।
इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गाैतम गंभीर ने धोनी की बल्लेबाजी पर निशाना साधा है। गंभीर ने कहा कि तीसरे वनडे में जब टीम को रनों की दरकार थी तब धोनी ने बहुत धीमा खेलकर टीम के लिए कम स्कोर किया। धोनी को दुनिया का सबसे अच्छा फिनिशर माना जाता है,लेकिन धोनी ने फिनिशर की भुमिका अच्छे से नहीं निभाई। इस प्रदर्शन के पिछे धोनी की उम्र को लेकर भी गंभीर ने कहा की धोनी को विश्व कप से पहले अपने आप तैयार करना होगा। अपने खेल पर अपनी उम्र को हावी नहीं होना देना चाहिए। गांगूल ने भी धोनी को 2019 के विश्व कप के लिए तैयार होने के लिए कहा है। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने विकेटीपर महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर अब तक सबसे बड़ा बयान दिया है।
सहवाग ने कहा की आब धोनी में पहले जैसी बात नहीं रही और इसकी वजह उनकी बढ़ती उम्र को बताया। इस सीरीज में भारत को मैच जीतने के लिए कम गेंदों में ज्यादा रन की जरूरत थी तब धोनी ने एक धीमा खेलकर टीम के परेशानी खड़ी कर दी। लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था धोनी पहले ज्यादा गेंद खेलकर अंत में तेज खेलकर गेंदों से ज्यादा रन बना देते थे। अगर उस मैच में धोनी या दिनेश कार्तिक में से कोई भी आखिरी ओवर खेलता तो मैच का परिणाम बदल सकता था। लेकिन धोनी के खेल पर उनकी उम्र का असर साफ देखा जा सकता है। इसके लिए धोनी को अपने खेल में सुधार करना होगा।
Herald