Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से राहुल द्रविड़ को कहा जाता है युवाओं का सबसे बड़ा आईकोन!

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम में दिवार के नाम से दुनिया भर मेंमशहूर राहुल शरद द्रविड का जन्म 11 जनवरी 1973 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज तक इस खिलाड़ी से जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी इस टीम में नहीं होगा। राहुल ने अपना पहला टेस्ट 1996 में खेला और
अंतिम टेस्ट 2009 में खेला था। पहला वनडे 1996 और अंतिम वनडे 2007 में खेला था। अपने 10 साल के करियर में राहुल दुनिया भर के खिलाड़ियों में ऐसी पहचान बनाई है जिसके कारण उनको सभी लोग अपना प्रेरणस्रोत मानते हैं। इस खिलाड़ी ने टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन किया जिसके कारण उनको आज भी याद किया जाता है।

अपने खेल के सा​थ अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेने में भी ये खिलाड़ी सबसे आगे है। इस खिलाड़ी ने हर समय दूसरे लोगों की सहायता करने के साथ उनको कुछ नया करने की हिम्मत देने का काम किया है। इस खिलाड़ी ने अपने जुनियर टीम के खिलाड़ियों को लेकर उनके प्रदर्शन में सुधार करने का काम किया है। राहुल जब भारतीय अंडर 19 टीम के कोच थे तब भारतीय टीम 19 विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज से हार गई थी। इसके बाद राहुल ने कोच के पद से इस्तीफा नहीं देकर भारतीय अंडर 19 टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार करने का ​काम किया। राहुल की मेहनत इस साल रंग लाई इस साल का 19 विश्व कप भारतीय टीम जीतने में कामयाब रही।

राहुल को भारत की सीनियर टीम हो या जुनियर सब अपना कोच मानती है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे राहुल को अपना गुरू मानते हैं। इस खिलाड़ी भारत के युवा खिलाड़ियों का नहीं बल्कि दूसरी टीमों के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणस्रोत का काम किया है। राहुल ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ केविन पीटरसन को एक पत्र लीखकर स्पिन गेंदबाजी को कैसे खेलना है उसके बारे में बताया था। इस वजह से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज़ में हराया था। आज हर भारतीय खिलाड़ी राहुल ने कुछ नया सिखने के लिए हमेशा तैयार रहता है।



Herald