लंदन। वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप ने महिला एकल के अपने पहले मैच में जापान की कुरुमी नारा को हराकर साल के तीसरे ग्रैंड विंबलडन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टॉप सीड हालेप ने वर्ल्ड नंबर-100 नारा को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-4 से हराया।
फ्रेंच ओपन के रूप में साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली हालेप का अगले दौर में वर्ल्ड नंबर-126 चीन की साइसाइ झेंग से मुकाबला होगा।
इस बीच पुरुष वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविक पहले दौर की बाधा पारकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
तीन बार के चैंपियन जोकोविक ने अमेरिका के टेन्निस सेंदग्रेन को 6-3, 6-1, 6-2 से मात दी। दूसरे दौर में जोकोविक का सामना अर्जेटीना के होरासियो जेबालोस से होगा।
The post विंबलडन: हालेप और जोकोविच जीते, पूर्व चैंपियन शारापोवा और क्वितोवा बाहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
