Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडोनेशिया ओपनः बर्थडे गर्ल पीवी सिंधु ने खुद को दिया क्वार्टर फाइनल का तोहफा

जकार्ता। वर्ल्ड नंबर-3 भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने गुरूवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अपना 23वां जन्मदिन बना रही रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने जापान की आया ओहोरी को 21-17, 21-14 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-17 ओहोरी को 36 मिनट में पराजित किया।

सिंधु

सिंधु ने ओहोरी के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 5-0 कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की ही बिंगजियाओ से होगा जिनके खिलाफ सिंधु का करियर रिकॉर्ड 5-5 का है।

इस बीच अपने पहले मुकाबले में चीनी दिग्गज लिन डेन पर अप्रत्याशित जीत दर्ज करने वाले प्रणॉय पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

आठवी सीड प्रणॉय ने चीनी ताइपे के जु वेई वांग को तीन गेमों में तक चले एक घंटे के मुकाबले में 21-23, 21-15, 21-13 से हराया। क्वार्टर फाइनल में प्रणॉय का सामना चीन के शी युकी से होगा।

The post इंडोनेशिया ओपनः बर्थडे गर्ल पीवी सिंधु ने खुद को दिया क्वार्टर फाइनल का तोहफा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.