क्रिकेट इतिहास में अब तक कई प्रभावशाली क्रिकेटर हुए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी हुए जिन्होंने अपने करियर में ऐसे मुकाम हासिल किए जिसके लिए वो हमेशा ही यादगार हो गए। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बेजोड़ प्रदर्शन से महान खिलाड़ियों की श्रेणी में आने वाले क्रिकेटरों को आईसीसी समय-समय पर हॉल ऑफ फेम के पुरस्कार से सम्मानित करती है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड के क्लेयर टेलर को भी शामिल किया।

राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने किया हॉल ऑफ फेम में शामिल
आईसीसी के द्वारा दिए जाने वाले हॉल ऑफ फेम में अब तक भारतीय क्रिकेट से बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले को शामिल किया है। इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट की ओर से पांचवे खिलाड़ी के रूप में महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के नाम ही घोषणा की गई है।

भारत की ओर से ये सम्मान पाने वाले पांचवे क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने रविवार को हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकित किया है। इस तरह से राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट इतिहास में ये पुरस्कार पाने वाले पांचवे क्रिकेटर हो जाएंगे। राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में एक शानदार बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। जिनका भारतीय क्रिकेट में खासा प्रभाव रहा है।

राहुल द्रविड़ का रहा है शानदार करियर
राहुल द्रविड़ के करियर पर नजर डाले तो उन्होंने 164 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 13,288 रन बनाए। वो टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। तो वहीं राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी।
द्रविड़ वने वनडे क्रिकेट करियर में 344 मैचों मे 10,889 रन बनाए। इसके साथ ही द्रविड़ साल 2004 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर के रूप में नवाजे गए।

सम्मान के लिए राहुल द्रविड़ ने जताया आईसीसी का आभार
इस पुरस्कार के लिए अपने नाम की घोषणा होने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा कि
“हॉल ऑफ फेम में शामिल होना एक महान सम्मान और विशेषाधिकार है। मैं इस सम्मान के लिए आईसीसी का आभारी हूं। जिन महान लोगों के ग्रुप को मैंने देखा हैं उसमें मुझे इसके लिए चुना जाना विशेषाधिकार है और एक क्रिकेटर की यात्रा के रूप में मैंने एक युवा व्यक्ति के रूप में प्रशंसा हासिल की। मुझे इसके लिए कई लोगों का शुक्रिया अदा करना होगा।जिन्होंने मेरे इस खेल के करियर के साथ ही मेरे सपनों को पूरा करने को संभव बनाया।“

अपने करियर के लिए राहुल द्रविड़ ने इस सभी लोगों को दिया श्रेय
राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि
“मेरे माता-पिता, मेरे छोटे परिवार, मेरी पत्नी और दो बच्चे, मेरे इतने सारे दोस्त और सहयोगी जिनके साथ मैं खेला, जिन्होंने मेरे खेल के समृद्ध किया है, मेरे कई कोच उस समय के जब में स्कूल में एक लड़का था और वो कोच जिनके अंडर में भारत के लिए खेला, वास्तव में इन लोगों ने मेरी क्षमता विकसित करने में मेरी मदद की। अगर ये लोग मुझे प्यार और समर्थन नहीं देते तो मैं यहां नहीं होता और मैं इसके लिए इन सभी लोगों का बहुत ही आभारी हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आईसीसी की हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए राहुल द्रविड़ appeared first on SportzWiki Hindi.