श्री लंका और वेस्टइंडीज को टेस्ट मैचों में मिली बड़ी जीत से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग अपडेट हुई है. श्री लंका दौरे पर आयी साउथ अफ्रीका टीम ने पहले ही टेस्ट मैच में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन दिखाया. जिस कारण उसे 278 रनों की एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा. वहीं बांग्लादेश श्री लंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गयी. जिसे वेस्टइंडीज ने 2-0 से अपने नाम कर लिया.
भारत रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज
भारतीय टीम के स्थान में कोई परिवर्तन नही हुआ है. भारत अभी भी एमआरएफ आईसीसी रैंकिंग में 125 अंक के साथ नंबर एक पर मौजूद है. इसके बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जिसके 112 अंक हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया 106 के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है.

बांग्लादेश को हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम 8वें नंबर पर है. जिसके अब 77 अंक हो गए हैं. वहीं श्री लंका 91 अंको के साथ 6 स्थान पर है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच
इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज जीत कर अच्छी शुरुआत की है. जबकि मौजूदा समय में वनडे सीरीज जारी है. मगर इसके बाद भारत की अग्निपरीक्षा टेस्ट मैचों के दौरान होगी. भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेग. जिसका पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेला जाएगा.

भारत के लिए इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलना कभी भी आसान नही रहा है. इससे पहले जब भारतीय टीम 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गयी थी उस दौरान भी उसे टेस्ट सीरीज में एक बुरी हार का सामना करना पड़ा था.
इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए हमेशा से मुश्किल भरा रहा है. पिछले दौरे पर कप्तान कोहली का भी निराशाजनक प्रदर्शन रहा था. ऐसे में भारत को अपनी टेस्ट टीम में बादशाहत बनाए रखने के लिए पिछले रिकॉर्ड को भूलकर अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. हालांकि मौजूदा भारतीय टीम पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत दिखाई दे रही है.
The post आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा उल्टफेर, जाने अब कहाँ पहुंचा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.