Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साक्षी-अनुष्का से लेकर प्रियंका रैना तक, इंग्लैंड में क्या कर रही हैं भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां, देखे तस्वीरे

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड का ये दौरा बड़ा ही मुश्किल माना जा रहा है जहां पर टी-20 सीरीज के साथ ही वनडे सीरीज संपन्न हो गई है। टी-20 सीरीज को तो भारतीय टीम ने जीत लिया लेकिन वनडे सीरीज को मेजबान इंग्लैंड ने जीतकर बदला ले लिया।

भारतीय टीम की वेग्स इंग्लैंड में हैं फुल फोर्स के साथ 

भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर अपने लेडी लक को साथ लेकर गए हैं। भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी अपनी पत्नियों के साथ इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे हैं। विराट कोहली की सेना का फुल फोर्स वेग्स इंग्लैंड में जबरदस्त मस्ती के मूड़ में हैं।

भारतीय टीम को मिल रहा है अपनी पत्नियों का समर्थन

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की पत्नियां जिसमें विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, शिखर धवन की पत्नी आएशा धवन, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ ही कई खिलाड़ियों की पत्नियां उनके साथ है। जो अब तक टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान स्टेडियम में नजर आयी।

टीम के खिलाड़ियों की पत्नियां मिलकर इंग्लैंड में कर रही हैं एंजोय

लेकिन अब सवाल ये है कि जब खिलाड़ी अभ्यास में व्यस्त रहते हैं तो आखिर उनकी पत्नियां कैसे अपना समय निकालती हैं। जिस तरह से भारतीय टीम के खिलाड़ी आपस में बहुत ही गहरी दोस्ती के साथ नजर आते हैं उसी तरह से उनकी पत्नियां भी मिलकर इंग्लैंड में बड़ी मस्ती के मूड़ में नजर आ रही हैं। भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां तो ऐसे घुल मिल गई हैं कि उनको देखकर लगता है जैसे वो बचपन से ही दोस्त हो।

लेडी लक लेकर आयी लेकिन नहीं दिखा कोई खास कमाल

आपको बता दें कि सभी खिलाड़ियों की पत्नियां मैदान में मैच देखने के लिए उपलब्ध रही। लेकिन भारतीय टीम के लिए इस लेडी लक ने कोई खास काम नहीं किया है। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था कि  ब्लीड ब्लू, गो इंडिया, हेप्पीनेस 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post साक्षी-अनुष्का से लेकर प्रियंका रैना तक, इंग्लैंड में क्या कर रही हैं भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां, देखे तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.