Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले राहुल ने बोली अपने लिए ये बड़ी बात...

इंटरनेट डेस्क। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अपनी शानदार बैटिंग से जीत दिलाने वाले लोकेश राहुल ने कहा की उनके लिए यह शतक बड़ी अहमियत रखता है, उनकों इस बात पता है की उन्होंने इससे पहले शतक कब लगाया था और इस शतक की उन्हें सही में जरूरत भी थी।

पहले ही टी-20 मैच में विराट कोहली ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

आपकों बता देें की राहुल की पहले टी20 में बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है और अगले टी20 में कैसे राहुल को रोका जाए इसकों लेकर रणनीति भी बननी शुरू हो गई है।शतक जड़ने के बाद प्रतिभाशाली भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा की यह सैकड़ा उनके लिए काफी अहमियत रखता है क्योंकि काफी समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक नहीं लगाया था।

आपकों बता दें की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में राहुल ने 54 गेंद में नाबाद 101 रन बनाकर भारत के लिए जीत की राह आसान कर दी, इस मैच में राहुल ने 10 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

राहुल ने ने यह भी कहा की मैंने कई अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं लेकिन यह मेरे लिये काफी अहमियत रखता है। यह काफी विशेष है क्योंकि पिछला अंतरराष्ट्रीय शतक मैंने दो साल पहले लगाया था। राहुल ने इससे पहले शतक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था जिसमें उन्होंने 2016 में चेन्नई में 199 रन बनाये थे।

राहुल ने यह भी कहा की उन्होंने टेस्ट मैच, आईपीएल में शतक जमाए और वन डे में कई बार टीम से बाहर भी रहे। इस दौरान कई बार चोटग्रस्त भी रहा लेकिन इस मैच में शतक लगाना मेरे लिए जरूरी था।

कुलदीप यादव और राहुल के तूफान में उड़ा इंग्लैंड

गौरतलब हो की भारत ने मंगलवार को इंग्लैंड दौरे की शुरूआत मैच के जीतने की साथ की, भारतीय टीम ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही टी20 में इंग्लैंड को हरा दिया। भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस मैच के दौरान पांच विकेट लिए तो वहीं लोकेश राहुल ने 101 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 3 मैचों की श्रृखंला में 1-0 की बढ़त दिला दी थी।