Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया का इमरान बनने की क्षमता केवल गिली में है: मैकग्रा

चेन्नै 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना है कि पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट में भी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की तरह कुशल राजनीतिज्ञ बनने की क्षमता है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (PTI) हाल के चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।  

इस पूर्व ऑलराउंडर का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। मैकग्रा से शुक्रवार को यहां पत्रकारों ने पूछा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में कौन इमरान खान की बराबरी करने की योग्यता रखता है, 'उन्होंने कहा, अगर कोई होगा, तो मुझे लगता है कि वह एडम गिलक्रिस्ट होगा। वह बेहद कूटनीतिक है।'