भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए आईपीएल का इस साल का सीजन बहुत ही शर्मनाक तरीके से गुजरा। इस आईपीएल में गौतम गंभीर को कई कठोर फैसले लेने पड़े।
इसी सीजन में एक बार फिर से दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा बने गौतम गंभीर को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन शुरूआती 6 मैचों में उनकी कप्तानी में दिल्ली को 5 हार का सामना करना पड़ा।

कप्तानी छोड़ने के दो महीनें बाद गौतम गंभीर एक बार फिर से कप्तानी को तैयार
इसके साथ ही गौतम गंभीर का भी बल्ला पूरी तरह से खामोश था। ऐसे में गौतम गंभीर ने अचानक से ही दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी और एक बल्लेबाज के रूप में खेलने का फैसला किया। लेकिन उन्हें उसके बाद से अंतिम एकादश में जगह बनाने का इंतजार की करना पड़ गया। गौतम गंभीर ने डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ने के दो महीनें बाद एक बार फिर से कप्तानी के रूप में वापसी करने को तैयारहैं।

मौका मिलने पर हूं दिल्ली की कप्तानी करने के लिए तैयार
जी हां भले ही गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी से तो इस्तीफा दे दिया लेकिन अब वो दिल्ली की घरेलु टीम के लिए कप्तान के रूप में वापस आना चाहते हैं।
गौतम गंभीर ने वाह क्रिकेट के साथ बातचीत करते हुए कहा कि
“वास्तव में तो मैंने इस बारे में नहीं सोचा है। आपको अपने आप से ईमानदार होना होता है। मैं केवल दिल्ली के लिए खेलने के बारे में सोच रहा हूं और एक अच्छे सीजन को लेकर लेकिन मैं इससे(कप्तानी) पूरी तरह से बाहर नहीं रहा हूं। अगर दिल्ली की कप्तानी करने का मुझे फिर से मौका मिले तो मैं टीम के हित में कप्तानी करूंगा।”

मैं इस घरेलु सीजन के लिए हूं बहुत उत्साहित
दिल्ली के लिए खेलने को लेकर गौतम गंभीर ने कहा कि
“मैं इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन दिल्ली में बारिश ने नेट प्रैक्टिस मुश्किल बना दी है। मैं खुद को पूरी तरह से इसके लिए तैयार करके रखा हूं। मेरे पास इस सीजन में दिल्ली के लिए खेलने की स्पष्ट योजनाएं हैं और मैं इसके लिए उत्साहित हूं।”

दिल्ली की क्रिकेट को बनाना है कुछ अलग
गौतम गंभीर ने डीडीसीए के लिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
“मेरे पास इसके लिए योजनाए हैं और मैं इसके प्रति काम कर रहा हूं। हमे कुछ ऐसा करना है जो दिल्ली क्रिकेट में इससे पहले कभी ना हुआ है। हां ये काम प्रगति पर है और मुझे इसके लिए नए मैनेजमेंट के साथ चर्चा करनी होगी। मैं टाइमलाइन को नहीं ला सकता या अभी मैं इसको लेकर कोई बात नहीं बता सकता, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post दिल्ली डेयर डेविल्स की कप्तानी छोड़ने के दो महीनें बाद गौतम गंभीर इस टीम की कप्तानी करने को हुए तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.