Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गंभीर पहले चुनेंगे चयनकर्ताओं को और फिर वहीं चयनकर्ता उन्हें देंगे टीम में जगह, कैसे होगा ये 

खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वीरेन्द्र सहवाग को अब अपने पूर्व जोड़ीदार गौतम गंभीर के साथ नई जिम्मेदारी मिली है।

इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब को कोचिंग देने वाले वीरेन्द्र सहवाग को दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ की नवगठित क्रिकेट समिति में रखा गया है। इस समिति में सहवाग के साथ ही उनके पूर्व साथी बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी जगह दी गई है।

युवा बल्लेबाज पवन शाह ने तोड़ा 12 साल पुराना ये रिकॉर्ड

इस समिति में इस दोनों दिग्गज भारतीय सलामी बल्लेबाजों के साथ ही एक अन्य पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा और गेंदबाज राहुल संघवी को भी जगह मिली है।

ये चारों क्रिकेटर अब दिल्ली क्रिकेट की दिशा और दशा तय करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इन चारों क्रिकेटरों को कोचों, चयनकर्ताओं के चयन के अलावा खेल से जुड़े अन्य मामलों में कई अधिकार होंगे।

अभ्यास मैच में भारत के चार बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इन क्रिकेटरों की नियुक्तियां लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार की गई है। हालांकि इन क्रिकेटरों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन पर हितों के टकराव को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Asia cup 2018: इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अभी क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। इस कारण वह वह चयनकर्ताओं का चयन कैसे कर सकते हैं जो उन्हें क्रिकेट टीम में चुनेंगे।

वहीं टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले वीरेन्द्र सहवाग एक क्रिकेट अकादमी का संचालन करने के साथ ही इंडिया टीवी पर कमेंटेटर हैं।

इन बल्लेबाजों के शतकों से भारत ने पहले ही दिन लगाया रनों का अंबार

राहुल संघवी इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा भी कई चैनलों पर कमेंट्री करते हैं।