Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिजली सी फुर्ती वाले मोहम्मद कैफ के इन पांच करिश्माओं को कभी नहीं भूल पायेंगे फैन्स

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक मोहम्मद कैफ ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया. उन्होने कल ही क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया .

पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज कैफ ने भारत के लिए आखिरी मैच खेलने के करीब 12 साल बाद सभी तरह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से शुक्रवार को संन्यास ले लिया.

मोहम्मद कैफ का सफर भले ही भारतीय टीम में लंबा न रहा हो, लेकिन उनके द्वारा लपके गए असंभव लगने वाले कैच और बिजली से फील्डिंग को आप कभी नहीं भूल सकते.

 

चाहे 2003 वर्ल्ड कप हो, या फिर इंग्लैंड में खेली गई 2002 की यादगार नेटवेस्ट सीरीज, मोहम्मद कैफ ने अपने बल्ले के अलावा, फील्ड पर कुछ ऐसा कमाल दिखाया है, जिसे बार-बार देखें तो भी मन नहीं भरता। तो चलिए कैफ द्वारा क्रिकेट फील्ड पर दिखाए गए कुछ बेहतरीन करिश्मों को याद कर लिया जाए.

निक नाईट का लिया शानदार कैच 

 

 

2002 में जब इंडियन टीम सौरव गांगुली के नेतृत्व में इंग्लैंड दौरे पर गयी थी .  ओवल ग्राउंड में में खेले गये मैच के दौरान युवराज सिंह की गेंद पर इंग्लैंड के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज निक नाइट ने हवा में स्वीप शॉट खेला. शॉट की रेंज से काफी दूर मौजूद कैफ दौड़कर आए और लंबी डाइव मारते हुए बेहतरीन कैच लपका.

शोएब मालिक का वो शानदार कैच 

 

 

2004 में भारतीट टीम पाकिस्तान के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने गई थी.  कराची में खेले गए पहले वनडे में पाक टीम भारत के 350 रन के लक्ष्य को हासिल करने में जुटी हुई थी. मैच के आखिरी पलों में जहीर खान की गेंद पर शोएब मलिक ने हवा में शॉट खेला. कैच के लिए हेमंत बदानी और कैफ दोनों दौड़ पड़े, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर लगे कैफ की नजरें ज्यादा तेज थीं और उन्होंने बदानी से टक्कर होने के बावजूद जमीन पर गिरकर यादगार कैच लपका. भारत ने इस रोमांचक मैच को 5 रन से जीता.

कैफ की फुरती देख, कॉलिंगवुड भी दंग रह गए  

 

 

इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में खेले गए वनडे मैच में दिग्गज बल्लेबाज पॉल कॉलिंगवुड कैफ की बिजली जैसी फुरती का शिकार हुए. भज्जी की गेंद पर कॉलिंगवुड ने क्रीज से आगे बढ़कर फ्लिक किया. जितने में वो समझ पाते कि बॉल शॉर्ट लेग पर खड़े फैफ के हाथ में गई है, उससे पहले ही कैफ ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को बॉल थ्रो करके उन्हें रनआउट कर दिया.

2003 वर्ल्ड कप में कैफ का जलवा

 

 

2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप में मोहम्मद कैफ के लिए सबसे शानदार रहा. इस टूर्नामेंट में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में चार कैच पकड़े. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 109 रन ऑलआउट करके, 183 रनों के बड़े अंतर से हराया था.

 निक नाइट फिर बने कैफ का शिकार

2002 नेट वेस्ट सीरीज में निक नाइट कैफ के कमाल के कैच का शिकार हो चुके थे. लेकिन 2003 वर्ल्ड कप में फिर एक बार वो भारत के बेस्ट फील्डर का शिकार बन गए. वर्ल्ड कप में खेले गए मैच के दौरान इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज निक नाइट को कैफ ने भागते हुए डाइव लगाकर रनाउट आज जो आज भी सबको याद है.

 

 

इस प्रकार के कई कारनामे कैफ द्वारा किये गये, जो इतिहास बन गये थे. मौजूदा दौर में किसी खिलाड़ी द्वारा इस प्रकार की फील्डिंग बहुत कम ही देखने को मिलती है.

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर,कमेंट और लाइक करे …

 

The post बिजली सी फुर्ती वाले मोहम्मद कैफ के इन पांच करिश्माओं को कभी नहीं भूल पायेंगे फैन्स appeared first on SportzWiki Hindi.