Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी के खिलाफ लगा रेप का आरोप, जानिए ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड दिग्‍गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का हर कोई आज भी दीवाना है उनके डांस को आज भी सब कोई कॉपी करते है। साथ ही मिथुन चक्रवर्ती को सब प्यार से दादा बोलते है आज तक का उनका बॉलीवुड करियर काफी अच्छा रहा है। लेकिन अब मानो उनका बुरा वक्त चल रहा हो। हाल ही में खबर आ रही है की एक महिला द्वारा उनके बेटे और मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी के खिलाफ कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए है। उन पर महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है की बॉलीवुड के दिग्‍गज सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय के खिलाफ कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए है। महिला का आरोप है महाक्षय ने शादी का झांसा देकर उससे करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाकर उसे धोखा दिया और उससे बलात्कार किया। जिसके बाद कोर्ट ने महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ रेप के आरोप में पुलिस थाने में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का ओदश दिया है। साथ ही दिल्ली की एक अदालत अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एकता गौबा ने कहा कि पहली नजर में मिथुन की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आदेश दिए है उनका कहना है की महिला द्वारा करवायी गयी प्राथमिकी दर्ज ये कानून के अनुसार आगे बढने के पर्याप्त आधार हैं।

प्राथमिकी दर्ज में महिला का कहना है की अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने महिला को काफी समय तक शादी का झांसा दिया और साथ में उससे साथ करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाकर रखे और बाद में शादी करने से मना कर दिया इस बात को लेकर महिला ने प्राथमिकी दर्ज करवायी और आरोप लगाया की उसे धोखा दिया और उससे बलात्कार किया गया। महाअक्षय चक्रवर्ती की हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी से शादी तय हुई है।



Herald