Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फर्नाडेस और शंकर को पुणे सिटी ने किया टीम में शामिल

नई दिल्ली: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी पुणे सिटी ने अगामी सीजन के लिए सोमवार को फारवर्ड खिलाड़ी गेब्रियल फर्नाडेस और मिडफील्डर शंकर सम्पिंगराज को टीम में शामिल कर लिया है। गोवा के रहने वाले गेब्रियल दो साल के अंतराल के बाद आई-लीग क्लब ईस्ट बंगाल से एफसी पुणे सिटी में शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर क्लब के सीईओ गौरव मोडवेल ने कहा, “गेब्रियल की तेजी और फुर्ती से टीम के विकल्प बढ़ जाते हैं। वह अपने खेलने की तरीके के कारण आने वाले सीजन में हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।”

दूसरी ओर मिडफील्डर शंकर ने पिछले सीजन में बेंगलुरू एफसी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था जिसके कारण उन्हें भारत के अंडर-23 टीम में भी शामिल किया गया। कर्नाटक में जन्में इस खिलाड़ी ने एचएएल के साथ अपना करियर शुरू किया था और पाइलान एरोज जैसे क्लब से भी खेले।

गौरव मोडवेल ने कहा, “शंकर बहुत मेहनती खिलाड़ी हैं जो गेंद के साथ बहुत सहज हैं और तकनीकी रूप से भी बेहतर हैं। उनके पास अच्छा अनुभव है और मुझे उम्मीद है कि आगामी सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहेगा।”

The post फर्नाडेस और शंकर को पुणे सिटी ने किया टीम में शामिल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.