हर खिलाड़ी के लिए उसका डेब्यू मैच बेहद ख़ास होता है. वही इस मैच में हर खिलाड़ी अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है, लेकिन ऐसा सब खिलाड़ियों के साथ नही होता है. ऐसे ही कुछ शायद पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान के साथ हुआ. जिसके अब शायद वो इसे याद ना रखना चाहेंगे. पाकिस्तान की तरफ से रविवार को अपना पहला मैच खेलने उतरे साहिबजादा फरहान बिना गेंद खेले ही आउट हो गए.
वाइड बॉल पर हुए आउट

साहिबजादा फरहान को जिम्बाब्वे में खेली गई टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला था. इस दौरान पाक ने जरुर फाइनल तो जीत लिया लेकिन साहिबजादा के यह मैच बुरे सपने जैसा रहा.अब पहली गेंद पर आउट होना वैसे ही दुखदायक लेकिन जब बल्लेबाज वाइड गेंद पर आउट हो तो उस पर क्या बीत रही होगी. इस हिसाब से फरहान बिना किसी गेंद को खेले आउट हो गए. ऐसा संयोग इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ है। फरहान को ऑस्ट्रेलिया के पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर ग्लैन मैक्सवेल ने आउट किया.
मैच में पाकिस्तान ने मारी थी बाजी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में पाकिस्तान के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया. फिंच और शॉर्ट ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
डार्सी ने 76 रन की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए, वहीं फिंच ने अपनी 47 रन की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए.उनकी इस पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 183 रन बनाए थे.
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर के बल्ले से जमकर रन निकले. वो अपने शतक से सिर्फ 9 रन दूर थे कि रिचर्डसन की गेंद पर कैच आउट हो गए लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपनी टीम की जीत की राह आसान कर दी और बाकी का काम शोएब मलिक ने नाबद 43 रन की पारी खेलकर कर दी. फखर ने 46 गेंदों पर 91 रन बनाए और उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके व 3 छक्के लगाए.
The post डेब्यू मैच में बिना गेंद खेले ही हो गए आउट हुआ पाकिस्तान का ओपनर बल्लेबाज, जाने कैसे हुआ ये कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.