जकार्ता। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर की नजरें गुरुवार से शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन का खिताब तीसरी बार अपने नाम करने पर हैं। भुल्लर इससे पहले, 2013 और 2016 में यह खिताब जीत चुके हैं। अब उनकी कोशिश पोंडोक इंदाह गोल्फ कोर्स पर खेले जाने वाले इस 500,000 डालर ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट को एक बार और जीतने की है।
एशियन टूर द्वारा जारी बयान में भुल्लर ने कहा, द पोंडोक इंदाह गोल्फ कोर्स मेरे पसंदीदा गोल्फ कोर्स में से एक हैं। मुझे यहां अभी भी 2016 में मिली जीत याद है। तीसरी बार इसे जीतना अच्छा होगा।
उन्होंने कहा, इंडोनेशिया मेरे दिल के काफी करीब है। मैं इस देश में हमेशा सफल रहा हूं। मैं यहां कुल तीन बार जीत चुका हूं। मेरा पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब भी 2009 में यहीं आया था।
भुल्लर ने माना कि उनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
उन्होंने कहा, उम्मीदें काफी हैं। मैं अच्छा कर रहा हूं। मैं कुल मिलाकर खेलने को लेकर आत्मविश्वास से भरा और सहज हूं।
उनके अलावा भारत के एस. चिक्कारंगप्पा भी इस टूर्नामेंट में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
उन्होंने कहा, मैं सप्ताह दर सप्ताह बेहतर होता जा रहा हूं। आप मुझे चेहरे पर हंसी के साथ खेलते हुए देख सकते हैं। मैंने हमेशा इंडोनेशिया में अच्छा किया है।
चिक्कारंग्प्पा दूसरी बार इंडोनेशिया ओपन में हिस्सा ले रहे हैं।
The post गोल्फ : तीसरे इंडोनेशिया ओपन खिताब पर गगनजीत भुल्लर की नजरें appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
