स्पोर्ट्स डेस्क:जिम्बॉम्बे में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में मेजबान टीम जिम्बॉम्बे पहले ही बाहर हो चुकी है। कल के मैच में पाकिस्तान ने आॅस्ट्रेलिया को हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है। पाकिस्तान ने कल के मैच में ऑस्ट्रेलिया को 45 रनों से हराकर पिछली हार का हिसाब चुकता कर लिया है। इस सीरीज में पाकिस्तान की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों में यह पहली हार है। कल की हार के बाद भी आॅस्ट्रेलिया के लिए कोई नुकसान नहीं है क्योंकि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के फाइनल में पहले हीप्रवेश कर लिया है। कल के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे पाकिस्तान के खिलाड़ी जमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 73 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने सात विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम सात विकेट पर 149 रन ही बना पाई और मैच हार गई। शाहिद आफरीदी के तीन विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। इस सीरीज का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज में आॅस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पीछली सीरीज के प्रदर्शन में सुधार करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
फिंच ने अपनी इस पारी के दौरान 76 गेंदों का सामना किया और 172 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी ही टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिंच ने 16 चौकों और 10 छक्कों की तूफानी पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Herald