Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रियल मैड्रिड की ओर से रोनाल्डो ने साबित की है अपनी बादशाहत, गवाह हैं ये आंकड़ें

खेल डेस्क। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गिनती आधुनिक फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाडिय़ों में होती है। अर्जेंंटीना के लियोनेल मैसी और ब्राजील के नेमार के साथ ही वर्तमान में अपने खेल के दम पर रोनाल्डो ने विश्व में काफी शोहरत अर्जित की है।

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ अपना दबदबा कायम करने उतरेगा भारत

रोनाल्डो ने अपने पुराने क्लब रियल मैड्रिड का साथ छोड़ इटली के क्लब यूवेंट्स से करार कर लिया है। चार साल के इस करार के तहत अब वह अपने नए क्लब को बड़ी उपलब्धियां दिलवाना चाहेंगे।

रोनाल्डो साल 2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से रियल मैड्रिड टीम में शामिल हुए थे। इसके बाद रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड को फुटबॉल की दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

भले ही पुर्तगाल का यह महान खिलाड़ी रूस में चल रहे फीफा विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम को चैम्पियन बनाने का सपना पूरा नहीं कर सका हो, लेकिन क्लब फुटबॉल में उनका प्रदर्शन दमदार रहा है।

एंडरसन ने किया विम्बलडन के बादशाह फेडरर को बाहर

रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड को दो बार ला लीगा और चार बार चैंपियंस लीग जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रोनाल्डो के दम पर इसी वर्ष स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने लगातार तीसरी बार यूरोपीय चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने सर्वाधिक 15 गोल किए थे। उनकी टीम ने ओलंपिस्की स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 3-1 से शिकस्त दी थी।

फाइनल में पहुंच क्रोएशिया ने रच दिया ये इतिहास, मैच में बने ये रिकॉर्ड

पुर्तगाल के करिश्माई खिलाड़ी रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड की ओर से 438 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 450 गोल किए। जबकि 131 गोल कराने में अन्य खिलाड़ी की सहायता की।33 वर्षीय रोनाल्डो ने 2009 में रियल मैड्रिड से 2021 तक के लिए करार किया किया था, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी ने बीच मजधार में ही इस क्लब का साथ छोड़ दिया है।