खेल डेस्क। पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने पुराने क्लब रियल मैड्रिड का नौ साल पुराना साथ छोड़ दिया है। अब फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी ने इटली के क्लब यूवेंट्स से करार कर लिया है।
फर्जी डिग्री मामला: भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को गंवाना पड़ा डीएसपी पद
खबरों के अनुसार, रोनाल्डो ने चार वर्षों के लिए 120 मिलियन यूरो (9.65 अरब रुपए) का करार किया है। इसके तहत उन्हें प्रत्येक सीजन में 30 मिलियन यूरो मिलेंगे।
इस उपलब्धि के साथ सचिन, सौरभ और द्रविड़ के क्लब में शामिल होंगे धोनी
रोनाल्डो 2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से रियल मैड्रिड टीम में शामिल हुए थे। इसके बाद से उन्होंने रियल मैड्रिड को कई खिताब जीतवाने में मदद की है।
विम्बलडन पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दिविज
33 वर्षीय रोनाल्डो ने रूस में चल रहे फीफा विश्व कप के पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गोल की हैट्रिक बनाई थी। हालांकि इसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आई और बाकी के मैचों में वह केवल एक ही गोल सके।
नॉकआउट में दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे से मिली हार के कारण उनका पुर्तगाल को फीफा विश्व कप जितवाने का सपना पूरा नहीं हो सका। इस मैच में पुर्तगाल को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुके हैं रोजर फेडरर
वैसे क्लब स्तर पर इतालवी क्लब यूवेंट्स को इस स्टार खिलाड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। इससे पहले रोनाल्डो ने अपने पुराने क्लब की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था।
रियल मैड्रिड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटली के क्लब यूवेंट्स में शामिल हो गए हैं। रियल मैड्रिड ने रोनाल्डो के ट्रांसफर की घोषणा की। हालांकि अभी ट्रांसफर की राशि का पता नहीं चल सका है। स्थानीय मीडिया से मिली खबरों की माने तो यह राशि 10.50 करोड़ यूरो (12 करोड़ डॉलर) तक हो सकती है।
वहीं पुर्तगाल के रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के साथ बिताए समय को अपने जीवन के सबसे खुशनुमा समय में से एक बताया है। फुटबॉल के महान खिलाडिय़ों में शामिल रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड क्लबऔरउनके प्रशंसकों का आभार जताया है।