Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये लो आखिरकार भारतीय प्रशसंकों की नजरों में गिर ही गए एबी डिविलियर्स, पैसे के लिए कर गये ये शर्मनाक काम

एबी डिविलियर्स आज भी दक्षिण अफ्रीका के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते है, क्योंकि ये संन्यास ले चुके है लेकिन घरेलू क्रिकेट में इनका जलवा अभी देखने को मिलता रहेगा। हालाँकि ये अभी भारतीय प्रशंसकों की नजरों में काफी आलोचनाओं में आये है। सोशल मीडिया पर इनकी खूब खिल्ली उड़ रही है।

इन्होंने आईपीएल के 11वें सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की तरफ से खेलते हुए बहुत शानदार प्रदर्शन किया और फील्डिंग में तो इन्होंने सभी का दिल ही जीत लिया। इन्हें भारत में खूब प्यार मिलता है, लेकिन इन्होंने एक ऐसी पोस्ट की है जिसके बाद इन्हें अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसमें शराब की बोतल है और साथ में भारतीय झंडा भी है। इस कारण अब लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इन्होंने इस फोटो के साथ लिखा है, “एक्साइटेड टाइम! अब अतुल्य भारत में भी हमारी अपनी वाइन का स्वाद चखने को मिलेगा। कृपया हमें बताएं कि आप क्या सोचते हैं।”

यहाँ देखिये एबी डिविलियर्स की इंस्टाग्राम पर पोस्ट

साथ ही फोटो पर यह लिखा है कि हमारी वाइन भारत में भी पहुँच गयी है अर्थात अब भारत में भी उपलब्ध है। साथ में सम्पर्क भी दिया हुआ है। लेकिन भारतीय प्रशंसकों को फोटो पर तिरंगा लगाना पसंद नहीं आया है और इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालाँकि इन्हें आईपीएल से काफी प्यार मिला है और ज्यादातर इनकी प्रशंसा ही देखने को मिली है।

कुछ इस प्रकार फैंस पड़े एबी के पीछे

The post ये लो आखिरकार भारतीय प्रशसंकों की नजरों में गिर ही गए एबी डिविलियर्स, पैसे के लिए कर गये ये शर्मनाक काम appeared first on SportzWiki Hindi.