भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच आज रविवार 8 जुलाई को ब्रिस्टल के मैदान पर खेला जाना है. आपकों बता दें, कि इस सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर में खेला गया था और इस मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते बड़े ही आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था. हालाँकि, इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भी कार्डिफ में अच्छी वापसी करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया था.
दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला

आपकों बता दें, कि सीरीज का अंतिम मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. ब्रिस्टल में होने वाले इस तीसरे टी-20 मैच को जो भी टीम जीतने में कामयाब होगी. वह टीम सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी.
आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच पिछली टी-20 ट्राई सीरीज भारत में साल 2017 में खेली गई थी. जिसे भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 2-1 से जीत लिया था.
कुलदीप को देर से गेंद देने की नहीं करनी होगी गलती

आपकों बता दें, कि दुसरे टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप यादव को बहुत देर से गेंदबाजी सौपी थी. कुलदीप को उन्होंने 10वें ओवर में गेंदबाजी थमाई थी.
लेकिन इस तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को यह गलती नहीं करनी होगी. भारतीय टीम को जरूरत होगी, कि जल्द से जल्द कुलदीप को गेंदबाजी थमाई जाए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाया जाए.
पहले टी-20 मैच में कर चुके शानदार प्रदर्शन

आपकों बता दें, कि कुलदीप यादव पहले मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम को मैच जीता चुके है. कुलदीप ने पहले टी-20 मैच में 5 विकेट हासिल किये थे और भारत को एक शानदार जीत दिलाई थी.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आज कुलदीप यादव को जल्द गेंदबाजी सौपनी होगी और उनके शानदार फॉर्म का फायदा उठाना होगा.
The post इंग्लैंड बनाम भारत: अगर भारत ने आज कर दी यह गलती, तो गंवानी पड़ जायेगी सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.