Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज खिलाड़ी ने रचा इतिहास पहले लगाया तूफानी शतक, फिर ली हैट्रिक

जहां इनदिनों एक तरफ भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. वही इनदिनों इंग्लैंड एंड वेल्स में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट भी खेला जा रहा है. आपकों बता दें, कि नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड भी बन रहे है.

जो डेनली ने शतक और हैट्रिक का किया कारनामा 

आपकों बता दें, कि शुक्रवार की रात एक मुकाबला केंट की टीम और सरे की टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले में केंट के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी जो डेनली ने शतक लगाकर व मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है.

63 गेंदों पर खेली 102 रन की पारी और ली हैट्रिक 

आपकों बता दें, कि पहले खेलते हुए केंट की टीम ने जो डेनली के 63 गेंदों पर 102 रन के शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाये. जो डेनली ने अपनी पारी में 12 चौके व 2 छक्के लगाये.

इसके बाद जब सरे की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो जो डेनली ने 12.4, 12.5 व 12.6 गेंद पर सरे की टीम को एक के बाद एक तीन बड़े झटके दे दिए और मैच में हैट्रिक ले ली.

पहले खिलाड़ी बने यह शानदार कारनामा करने वाले 

जो डेनली क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में शतक भी लगाया हो और उसके साथ ही उसी मैच में हैट्रिक भी ली हो. जो डेनली की घातक गेंदबाजी के आगे सरे की टीम 18.5 ओवर में मात्र 167 रन पर ही आउट हो गई.

डेनली ने सबसे पहले रिक्की क्लार्क को सैम बिलिंग्स के हाथों स्टंप कराया था. फिर गली गेंद पर जैमी स्मिथ को एलपीडब्लू आउट किया था. वही इसके बाद मैट पिलांस को उन्होंने विकेट के पीछे कैच करवाके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गये जिसे शतक लगाने व हैट्रिक लेने दोनों का कारनामा किया है.

The post इस दिग्गज खिलाड़ी ने रचा इतिहास पहले लगाया तूफानी शतक, फिर ली हैट्रिक appeared first on SportzWiki Hindi.