Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पत्रकार ने विराट को गिनाई पिछली नाकामियां, तो भड़के विराट ने दिया ये करारा जवाब

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड का साल 2014 का दौरा कुछ खास नहीं रहा था. अब विराट एकबार फिर इंग्लैंड दौरे में गये है. जहां उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई रोचक बाते बोली.

इस दौरे से हमें अपनी खामियों का चलेगा पता 

विराट ने इंग्लैंड के इस दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “हमारी मानिसक स्तिथि हमेशा इस दौरे पर जीतने के लिए बनी रहेगी. हम हर घंटा हर सेशन जीतने के लिए खेलेंगे. हमने साउथ अफ्रीका में भी दो टेस्ट हारने के बाद अपनी मानसिक स्तिथि को नहीं बदला था और उसके बाद शानदार क्रिकेट खेलते हुए वनडे और टी-20 सीरीज जीती थी.

हमारे लिए विश्व कप 2019 से पहले यह एक महत्वपूर्ण सीरीज है. हमें विश्व कप से पहले अपनी सभी परेशानियों को दूर करना होगा और यह एक ऐसी सीरीज है. जिसे हमें अपनी खामियों का भी पता चलेगा. विश्व कप से पहले हमारे पास अपने कुछ युवा खिलाड़ियों को अजमाने का भी यह एक बहुत अच्छा मौका है.

हमें अपने वनडे का मध्यक्रम भी बैलंस करना है और इस सीरीज से हम अपना यह पहलु भी देख रहे है. हमारी कुछ चीजें ऐसी है जिस पर हमें काम करना है.”

मैं पब्लिक के बारे में नहीं सोचता

विराट से जब एक पत्रकार ने उनकी पिछली नाकामियों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, “मैं पब्लिक के बारे में नहीं सोचता. मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है, कि लोग मेरे बारे में क्या सोच रहे है. सभी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में मेरे फ्लॉप होने की बात की थी. लोग यह नहीं देख रहे थे, कि मैंने और मेरी टीम ने उससे पहले टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला था. 

मैं यहां हूं और मैंने अपने कुछ टार्गेट सेट किये हुए है. मैं अपने पिछले 2014 दौरे को नहीं सोच रहा हूं और कड़ी मेहनत से इस बार अच्छा प्रदर्शन करने की ओर देख रहा हूं.”

इंग्लैंड को उन्ही की धरती पर हराने का हमारे लिए अच्छा मौका 

इंग्लैंड टीम

विराट ने आगे इंग्लैंड को उन्ही की धरती पर हराने को लेकर कहा, “हमारे एक मजबूत टीम को उन्ही के घर पर हारने का मौका होना हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात है. हमारा और इंग्लैंड का मौसम भी लगभग एक समान ही है और हमरी टीम का माहौल भी काफी अच्छा है. आयरलैंड में जिस तरह हमारे बल्लेबाजो ने खेला उसे पता चलता है, कि हमारे बल्लेबाजों को बॉल अच्छी तरह से दिख रहा है. हम अगर अपनी ताकतों पर खेलते है तो हम जरुर इस सीरीज को अपने नाम कर सकते है.”

 

 

 

The post पत्रकार ने विराट को गिनाई पिछली नाकामियां, तो भड़के विराट ने दिया ये करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.