Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हुए ये तीन बड़े बदलाव 

खेल डेस्क। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले निर्णायक तीसरे और अंतिम वनडे में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरेगी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीत भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस के खिलाड़ियों का अपने देश में हुआ नायकों की तरह सम्मान

इस मैच के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। जबकि केएल राहुल, उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल को टीम में जगह नहीं मिली है।

दिनेश कार्तिक को पिछले मैच में नाकाम रहे केएल राहुल के स्थान पर टीम में जगह दी गई है। वहीं भुवनेश्वर उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर सिद्धार्थ कौल के स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुए।

WWF से जुड़े वे सवाल जिनके बारे में आप जानता चाहते हैं, उत्तर जानकर रह जाएंगे हैरान

इंग्लैंड की ओर से फॉर्म में चल रहे जैसन रॉय को चोट के कारण मैच से बाहर बैठना पड़ा। उनके स्थान पर जेम्स विन्स ने टीम में जगह बनाई है। जेम्स विन्स ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था।

दोनों टीमें अभी इस सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। इस मैच में जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी। अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करने में सफल रही तो वह लगातार दसवीं वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी।

लम्बे समय बार जोकोविक ने की शीर्ष दस में वापसी, सेरेना ने लगाई लम्बी छलांग

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना,एमएस धोनी, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार।

आज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में टी-20 का प्रदर्शन दोहराने उतरेगी भारतीय टीम

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन ( कप्तान), जेम्स विन्स, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड विली, आदिल रशीद, लियाम प्लंकेट, मार्क वुड।