क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद चौंकाने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला के असिस्टेंट मोहम्मद अकरम सैफी पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने राज्य स्तर की टीम में चयन के लिए उत्तर प्रदेश के एक युवा खिलाड़ी से सिलेक्शन के बदले लड़की की मांग की. वहीं राजीव शुक्ला ने अभी इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.
राहुल शर्मा ने लगाए आरोप
राजीव शुक्ल के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट मोहम्मद अकरम पर उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ी राहुल शर्मा ने आरोप लगाए हैं. उन्होंने ये आरोप एक हिंदी न्यूज़ चैनल के माध्यम से लगाए. राहुल के हवाले से चैनल ने कहा कि लड़की के अलावा अकरम ने पैसे की भी मांग की थी.

न्यूज़ चैनल ने एक ऑडियो भी जारी किया है. जिसमें कथित तौर पर सैफी कह रहे हैं कि शर्मा लड़की का इंतजाम कर उसे दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में भेज दे. इसके साथ उनका नाम कुछ मैचों के बाद टीम में शामिल कर लिया जाएगा.
चैनल पर कुछ अन्य युवा खिलाड़ियों ने भी आरोप लगाते हुए कहा है कि चयनकर्ताओं ने टीम में चयन के लिए रिश्वत की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा अकरम सैफी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में किसी भी पद पर है हैं फिर भी ऐसा करते हैं.
इस मामले में जब अकरम का पक्ष लिया गया तो उन्होंने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. अकरम ने कहा ‘लड़के का कहना है कि उसने एक लड़की मेरे पास भेजी.
अगर ये आरोप सही है तो उसे क्रिकेट खेलना चाहिए ? सही. क्या वह खेला ? नहीं. उसके आरोप सही साबित होते अगर वह उत्तर प्रदेश के लिए खेलते. उनका उत्तर प्रदेश के 60 खिलाड़ियों की लिस्ट में कभी नाम नही आया. ना ही उन्होंने कोई जूनियर क्रिकेट खेला.

वहीं दूसरी ओर अकरम ने कहा ‘सच्चाई जल्द सामने आएगी. मैं एक बड़ी शख्सियत के साथ जुड़ा हूँ. इसलिए जाहिर है कि लोग हर तरफ से मुझ पर हमला करेंगे. यह मुझसे नाराज लोगों ने किया है. इसमें मेरे करीबी भी शामिल हैं. यह एक पूरा खेल है बहुत लोगों का. करीब 15 लोग शामिल हैं. जब ये मामला 2015 का है और सामने 2018 में आया है’
The post टीम चयन में धोखाधड़ी का मामला आया सामने, टीम में जगह देने के लिए इस खिलाड़ी से की गयी लड़की की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.