ऑफ बीट डेस्क। घर में शादी का माहौल चल रहा था, सभी लोग खुश थे की आज उनकी बेटी की शादी हैं। बारात भी घर आ गई और दूल्हा-दुल्हन मंडप में भी बैठ गए। तभी अचनाक दूल्हे ने एक ऐसी हरकत कर दी, जो दुल्हन को नागवार गुजरी और उसने अपनी जिंदगी का एक बड़ा फैसला लेते हुए शादी से इनकार का दिया। दुल्हन के शादी करने से मना करते ही सबके चेहरे उतर गए सब सोचने लगे कि दुल्हन ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया।
दुल्हन ने गले से वरमाला निकाल कर फेंक दिया। बाराती से लेकर गांव वाले सब अफ़सोस में पड़ गए। लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन, उसने विवाह करने से मना कर दिया। उसने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार बारात को बेरंग ही लौटना पड़ा। दूल्हे ने भी माफ़ी मांगी लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अड़ी रही। अब हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिसपर दुल्हन ने इतना बड़ा फैसला किया।
दरअसल किसान परिवार की बेटी निभा कुमारी मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड की रहने वाली हैं। निभा कुमारी का विवाह मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के पड़वापचहर गांव के रंजीत कुमार कामत के साथ तय हुई थी। विवाह के दिन घर में खुशी का माहौल था। बारात घर के सामने आ गई थी, सभी खुशी में नाच-गा रहें थे। लेकिन अधिकतर बारातियों ने शराब पी रखी थी। दूल्हा भी शराब के नशे में ठुल हो रहा था। यह सब देख निभा को काफी गुस्सा आया लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। मामला जब बिगड़ा जब मंडप में रंजीत ने अपने मामा सेबीयर की मांग की। अब निभा चुप नहीं रही और उसने तुरंत शादी के लिए मना कर दिया।काफी लोगों ने समझाया लेकिन वह नहीं मानी। निभा ने कहा कि वह जीवनभर कुंवारी रह लेगी लेकिन किसी शराबी से शादी नहीं करेंगी।
हालांकि गावं की महिलाओं ने निभा के इस फैसले को सही बताया और संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में किसी भी नशे को नहीं आने देंगे। निभा के साहसी कदम को देख सुधाकर कामत ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। बाद में दोनों का विवाह तय हो गया।
Herald